Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 30, 2025 2:42 PM IST

Abhishek Sharma Records: भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक और धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ पंजाब के मैच में नाबाद 148 रन की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा. अभिषेक ने पांच छक्के और पांच चौके की मदद से सिर्फ 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जो किसी भारतीय की तरफ से संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है. अभिषेक की इस पारी से पंजाब की टीम ने बंगाल को 112 रन से मात दी.
दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक पारी में कुल 16 छक्के और आठ चौके लगाए, उन्होंने सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के साथ 12.3 ओवरों में 205 रन की साझेदारी की. एक पारी में उनके 16 छक्के अब अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई और न्यूजीलैंड के फिन एलन के साथ संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. एस्टोनिया के भारतीय मूल के साहिल चौहान के नाम एक टी20 पारी में सर्वाधिक छक्के (18) लगाने का रिकॉर्ड है, जो उन्होंने जून 2024 में साइप्रस के खिलाफ लगाया था.
अभिषेक शर्मा अब भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पुनीत बिष्ट के बाद दूसरे स्थान पर है. बिष्ट ने 2021 में मेघालय का प्रतिनिधित्व करते हुए मिजोरम के खिलाफ 17 छक्के जड़े थे.
अभिषेक ने जिमखाना मैदान पर खेले गए एलीट ग्रुप सी मुकाबले में 12 गेंदों में अर्धशतक जड़कर अपने गुरू और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. पुरुषों के टी20 में 12 गेंदों पर अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के महान क्रिस गेल, अफगातिस्तान के जजई और एस्टोनिया के साहिल चौहान का नाम भी शामिल है. पुरुषों के टी20 में किसी भी भारतीय के लिए सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड आशुतोष शर्मा के नाम है, उन्होंने 2023-24 में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी मैच में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ रेलवे की ओर से खेलते हुए 11 गेंदों में यह रिकॉर्ड बनाया था. टी20 में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम है, जिन्होंने 2023 में हांग्जो एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ मात्र नौ गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था.
अभिषेक ने भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी और आकाश दीप की मौजूदगी वाले बंगाल के तेज गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना किया और अपनी पारी की शुरुआती 12 गेंद में केवल एक डॉट गेंद का सामना करते हुए पांच छक्के और इतने ही चौके लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने बंगाल के गेंदबाजों के खिलाफ मैदान की हर दिशा में रन बाउंड्री लगाये जिसमें ज्यादा रन स्ट्रेट और लेग साइड में आए. अभिषेक की 52 गेंद की इस पारी के बूते बंगाल ने पांच विकेट पर 310 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, प्रभसिमरन ने 35 गेंद की पारी में आठ चौके और चार छक्के के साथ 70 रन बनाए. टीम के लिए रमणदीप सिंह ने 15 गेंद में 39 और सनवीर सिंह ने नौ गेंद में 22 रन की आक्रामक पारी खेली.
मोहम्मद शमी ने चार ओवर में 61 रन पर एक विकेट जबकि आकाशदीप ने 55 रन पर दो विकेट चटकाए.
पंजाब के 310 रन के जवाब में बंगाल की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 198 रन ही बना सकी. बंगाल के लिए अभिमन्यु ईश्वरन ने 66 बॉल में नाबाद 130 रन (12 चौके, 08 छक्के) बनाए, मगर टीम टारगेट से काफी दूर रह गई. आकाश दीप ने सात गेंद में 31 रन (05 छक्के) बनाए.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
