IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने ध्वस्त किया युवराज- वॉर्नर का रिकॉर्ड, छक्कों का भी कीर्तिमान बनाया
अभिषेक शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ 22 बॉल में 56 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में चार चौके और पांच छक्के शामिल थे.
Published On May 22, 2026, 08:55 PM IST
Last UpdatedMay 22, 2026, 08:55 PM IST
Abhishek sharma
Abhishek Sharma Records: सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का आईपीएल 2026 में जलवा जारी है. आरसीबी के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार अर्धशतक लगाया. इस अर्धशतक के साथ उन्होंने युवराज सिंह और डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.
अभिषेक शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ 22 बॉल में 56 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में चार चौके और पांच छक्के शामिल थे. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 20 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया.
आरसीबी के खिलाफ SRH के बल्लेबाज का सबसे तेज अर्धशतक
अभिषेक शर्मा का 20 बॉल में अर्धशतक आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज के तौर पर संयुक्त रुप से सबसे तेज अर्धशतक है. अभिषेक शर्मा के अलावा मोइसेस हेनरिक्स और ट्रैविस हेड ने आरसीबी के खिलाफ 20 बॉल में अर्धशतक लगाया था.
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा युवराज- वॉर्नर का रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 20 बॉल में अर्धशतक लगाकर गुरु युवराज सिंह और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर को भी पीछे छोड़ा. युवराज सिंह ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 23 बॉल में अर्धशतक लगाया था. वहीं डेविड वॉर्नर ने 21 बॉल में यह कारनामा किया था.
IPL में SRH बनाम RCB के लिए सबसे तेज़ 50 रन (गेंदों के हिसाब से):
20 – मोइसेस हेनरिक्स, हैदराबाद, 2015
20 – ट्रैविस हेड, बेंगलुरु, 2024
20 – अभिषेक शर्मा, हैदराबाद, 2026
21 – डेविड वॉर्नर, बेंगलुरु, 2016
23 – युवराज सिंह, हैदराबाद, 2017
23 – हेनरिक क्लासेन, बेंगलुरु, 2024
अभिषेक ने बनाया छक्कों का कीर्तिमान
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 में 43 छक्के पूरे कर लिए हैं. वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने खुद का रिकॉर्ड तोड़ा. साल 2024 में उन्होंने 42 छक्के लगाए थे.
आईपीएल के एक सीज़न में सर्वाधिक छक्के (भारतीय बल्लेबाज)
53 – वैभव सूर्यवंशी (2026)
43 – अभिषेक शर्मा (2026)*
42 – अभिषेक शर्मा (2024)
39 – श्रेयस अय्यर (2025)
38 – विराट कोहली (2016)
38 – विराट कोहली (2024)
38 – सूर्यकुमार यादव (2025)