add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर रह सकते हैं अभिषेक शर्मा

टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा मुकाबला भारतीय टीम 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. जिसके पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का दूसरा मुकाबला खेलना तय नहीं माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब है. उन्होंने दिल्ली में...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 10, 2026 7:52 PM IST

टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा मुकाबला भारतीय टीम 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. जिसके पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का दूसरा मुकाबला खेलना तय नहीं माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब है. उन्होंने दिल्ली में टीम के साथ अभ्यास भी नहीं किया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अभिषेक को छोड़कर बाकी पूरी टीम प्रैक्टिस सेशन में शामिल हुए.

संजू सैमसन को मिल सकती है प्लेइंग इलेवन में जगह

नामीबिया के खिलाफ मैच में अगर अभिषेक शर्मा नहीं खेलते हैं. तो संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. जो मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में ईशान किशन का साथ देते हुए संजू दिखाई दे सकते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन की वजह से संजू सैमसन को टी20 विश्व कप के पहले मैच के प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. संजू के जगह पर ईशान पहले मैच में अभिषेक के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आए थे. ऐसे में अभिषेक के गैरमौजूदगी में संजू के पास बड़ा मौका होगा. जिसमें रन बनाकर वो फिर से प्लेइंग इलेवन में जगह की दावेदारी ठोक सकते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिल्ली में हो सकती है बुमराह की वापसी

अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में जसप्रीत बुमराह बीमार होने का वजह से टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक नामीबिया के खिलाफ मैच में मोहम्मद सिराज की जगह बुमराह खेलते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं सिराज को बाहर बैठाना पड़ सकता है. इसके साथ ही भारत के लिए एक और अच्छी खबर है. ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर दिल्ली में टीम के साथ जुड़ गए हैं. जो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में साइड स्ट्रेन चोट के कारण बाहर हो गए थे. अब वो भी पूरी तरह से फिट हो गए हैं

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/