• Home
  • News
  • Abhishek Sharma Created History to score 5 Number of IPL fifties under 20 balls

'अपनों' के खिलाफ अभिषेक शर्मा का धमाका, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ यह कारनामा

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में खेला जा रहा है. इस मैच में सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में ही पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की खूब खबर ली. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने...

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 11, 2026, 04:11 PM IST

Published On Apr 11, 2026, 04:11 PM IST

Last UpdatedApr 11, 2026, 04:11 PM IST

Abhishek Sharma fifty in 20 balls

Abhishek Sharma fifty in 20 balls

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में खेला जा रहा है. इस मैच में सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में ही पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की खूब खबर ली. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 18 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी. यह पांचवां मौका था जब अभिषेक ने 20 से कम गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. इस लिस्ट में वह सबसे आगे निकल गए हैं. इससे पहले वह और उनके सलामी जोड़ीदार ट्रेविस हेड ने भी 4 बार 20 से कम गेंद पर आईपीएल में हाफ सेंचुरी पूरी की थी. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 3 बार आईपीएल में 20 से कम गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया है. वैभव ने इस सीजन में दो हाफ सेंचुरी लगाई हैं और दोनों बार 15-15 गेंद खेली हैं.

अभिषेक शर्मा ने पहले ही ओवर से आक्रामक रुख अपनाया. घरेलू क्रिकेट में उनके साथ खेलने वाले पेसर अर्शदीप सिंह के खिलाफ अभिषेक ने खास तौर पर आक्रामक रुख अपनाया. अर्शदीप सिंह ने पहली ही गेंद वाइड फेंकी. और उसके बाद अभिषेक ने बाउंड्री के साथ अपना खाता खोला. अपने अगले ओवर में भी अर्शदीप सिंह के खिलाफ अभिषेक का आक्रामक रुख जारी रहा. बल्कि पिछले ओवर से भी खतरनाक. उन्होंने मिडविकेट के ऊपर से पुल किया. और फिर सीधे दो बाउंड्री लगाईं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अर्शदीप ने गेंद को अभिषेक के रेडार से दूर रखने की कोशिश की लेकिन इस प्रयास में वह लगातार वाइड फेंकने लगे. इसके बाद अभिषेक ने फिर छक्का लगाया. अर्शदीप ने ऐंगल बदला लेकिन नतीजा वही रहा. अभिषेक ने सिर्फ 18 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की.

आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी वह शामिल हो गए. अभिषेक ने सनराइजर्स के खिलाफ पावरप्ले में कुल सात छक्के लगाए. पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में सनथ जयसूर्या (मुंबई इंडियंस) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2018 और जॉनी बेयरस्टो (पंजाब किंग्स) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, ब्रेबोर्न, 2022. इन सभी बल्लेबाजों ने पावरप्ले में सात छक्के लगाए.

IPL के इतिहास में पारी में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

पावरप्ले (ओवर 1-6) में सर्वाधिक छक्केखिलाड़ीटीमविरुद्ध टीमस्थानसालछक्के
1सनथ जयसूर्यामुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्समुंबई (WS)20087
2जोस बटलरराजस्थान रॉयल्सदिल्ली कैपिटल्सदिल्ली2018 (बारिश से प्रभावित मैच)7
3जॉनी बेयरस्टोपंजाब किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरब्रेबोर्न20227
4अभिषेक शर्मासनराइजर्स हैदराबादपंजाब किंग्समुल्लांपुर20267

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 105 रन बनाए. यह इस सीजन में पावरप्ले में बना सबसे बड़ा स्कोर है. आईपीएल के पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है. साल 2024 में सनराइजर्स ने 125 रन बिना किसी नुकसान के बनाए थे. दूसरे नंबर पर भी सनराइजर्स हैदराबाद है जिसने बिना किसी नुकसान के लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2024 में 107 रन बनाए थे.

पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाली टीमें

स्कोर टीम विरुद्ध टीम स्थान साल
125/0 सनराइजर्स हैदराबाद दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली 2024
107/0 सनराइजर्स हैदराबाद लखनऊ सुपर जायंट्स हैदराबाद 2024
105/0 सनराइजर्स हैदराबाद पंजाब किंग्स मुल्लांपुर 2026
105/0 कोलकाता नाइट राइडर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बेंगलुरु 2017
100/2 चेन्नई सुपर किंग्स पंजाब किंग्स मुंबई (WS) 2014

ऐसे वक्त पर जब लग रहा था कि अभिषेक सेंचुरी बना सकते हैं तभी शशांक सिंह ने कमाल कर दिया. पंजाब किंग्स के इस पार्ट-टाइमर ने एक ही ओवर में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा, दोनों को आउट कर दिया. अभिषेक ने 28 गेंद पर पांच चौकों और 8 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए. अर्शदीप सिंह ने उनका कैच किया.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick