पिता से लिया आशीर्वाद और फाइनल में अभिषेक शर्मा ने किया कमाल, गुरू युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ा
पिता से लिया आशीर्वाद और फाइनल में अभिषेक शर्मा ने किया कमाल, गुरू युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ा
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 18 बॉल में फिफ्टी लगाई, जो टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट का सबसे तेज अर्धशतक है.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 8, 2026 8:05 PM IST
Abhishek Sharma records
Abhishek Sharma creates History: भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड फाइनल में इतिहास रच दिया है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने इस मैच में गुरू युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा और फिन एलन को भी पीछे छोड़ दिया.
अभिषेक शर्मा ने 21 बॉल में 52 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए. उन्होंने 18 बॉल में अर्धशतक लगाया. इसके साथ ही उन्होंने गुरू युवराज सिंह को भी पीछे छोड़ दिया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
युवराज सिंह के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 18 बॉल में फिफ्टी लगाई, जो टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट का सबसे तेज अर्धशतक है. वह टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ा, जिन्होंने साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 बॉल में अर्धशतक जड़ा था.
अभिषेक शर्मा के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने इस पारी के साथ इतिहास भी रच दिया है. वह टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट का सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं. उन्होंने फिन एलन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 बॉल में अर्धशतक लगाया था.
T20 WC नॉकआउट में सबसे तेज़ फिफ्टी (गेंदों के हिसाब से):
18 – अभिषेक शर्मा (भारत) बनाम न्यूज़ीलैंड, अहमदाबाद, 2026 (फ़ाइनल), आज रात*
19 – जैकब बेथेल (इंग्लैंड) बनाम भारत, मुंबई (वानखेड़े), 2026 (SF)
20 – युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2007 (SF)
अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं. उन्होंने दासुन शनाका को पीछे छोड़ा, जिनके नाम इस सीजन 19 बॉल में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड था.
पिता के आशीर्वाद ने किया कमाल
अभिषेक शर्मा का बल्ला इस टी-20 वर्ल्ड कप में खामोश था. अभिषेक शर्मा ने फाइनल से एक दिन पहले ग्राउंड पर पिता का आशीर्वाद लिया था. अहमदाबाद में पिता इस मैच को देखने भी पहुंचे हैं. अभिषेक शर्मा को पिता का आशीर्वाद मिला और उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में कमाल कर दिया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.