T20 WC 2026: अभिषेक शर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी, तिलक वर्मा ने मैच खेलने पर दिया अपडेट
T20 WC 2026: अभिषेक शर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी, तिलक वर्मा ने मैच खेलने पर दिया अपडेट
मुंबई में खेले गए पहले मैच में अभिषेक शर्मा अमेरिका के खिलाफ पहली गेंद पर आउट हो गए थे और इसके बाद उन्होंने इस मैच में आगे हिस्सा नहीं लिया था.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 11, 2026 9:44 PM IST
Abhishek Sharma
भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण के कारण दो दिन अस्पताल में रहने के बाद छुट्टी मिल गई है, हालांकि नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप क्रिकेट मैच में उनका खेलना संदिग्ध है.
मैच से एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने कहा कि अभिषेक के कल खेलने को लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया है. तिलक ने पत्रकारों से कहा, जब हम दिल्ली पहुंचे तो वह चेकअप के लिये अस्पताल गया था, उसे आज छुट्टी मिल गई है और वह ठीक है , मैच में अभी भी एक दिन का समय है, उम्मीद है कि कल इस पर फैसला लेंगे, देखना होगा कि वह कैसा महसूस कर रहा है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
मुंबई में ही बिगड़ी थी अभिषेक की तबीयत
अभिषेक अमेरिका के खिलाफ शनिवार को मुंबई में खेले गए पहले मैच में पहली गेंद पर आउट हो गए थे और इसके बाद उन्होंने इस मैच में आगे हिस्सा नहीं लिया था, उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की थी. समझा जाता है कि मैच के दौरान उनकी तबीयत खराब थी और दिल्ली पहुंचने के बाद और बिगड़ गई.
भारत की प्राथमिकता नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं है, बल्कि 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच है, जहां पिच थोड़ी अलग होगी, पाकिस्तान ने अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं. पेट के संक्रमण से दमखम और सहनशक्ति पर असर पड़ता है और यह देखना बाकी है कि क्या अभिषेक शुक्रवार को यात्रा करने, शनिवार को अभ्यास करने और रविवार को मैदान में उतरने की स्थिति में होंगे.
सैमसन को मिल सकता है मौका !
सैमसन ने मंगलवार को यहां नेट पर बल्लेबाजी की और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक के साथ काफी समय बिताया, जो इस बात का संकेत है कि टीम प्रबंधन अभिषेक के पूरी तरह से फिट न होने की स्थिति में अपने विकल्प तैयार रख रहा है. भारतीय टीम प्रबंधन को हालांकि 25 साल के अभिषेक के 15 फरवरी तक पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है।
अभिषेक रविवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर पर आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए थे लेकिन वह अपने बाकी साथियों से काफी पहले ही वहां से चले गए थे।
पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उत्साहित: तिलक
भारत के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने बुधवार को यहां कहा कि टीम 15 फरवरी को टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उत्साहित हैं. तिलक ने कहा, सच कहूं तो हम इस मैच में खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हैं, हमें कल पता चला कि मैच होने वाला है, हम खेलने के लिए तैयार हैं, हम सभी टीमों पर नजर रखे हैं, हम गेंदबाजों को और बल्लेबाजों को देख रहे हैं. उन्होंने कहा, सभी खिलाड़ी और टीम के सदस्य खेलने के लिए तैयार है, अब हम ‘मैच जोन’ में हैं, योजना शुरू होगी.
हम एक बार में एक मैच पर ही ध्यान लगा रहे हैं: तिलक
तिलक ने मैच के बारे में आगे कहा, हम एक बार में एक मैच पर ही ध्यान लगा रहे हैं तो देखेंगे, हमारे पास वीडियो विश्लेषण और तकनीक है, तो हम देखेंगे कि हम कैसे खेल रहे हैं, विकेट किस तरह बर्ताव कर रहा है। हम तैयार हैं, हर टीम के खिलाड़ी अलग-अलग तरह के शॉट खेलते हैं, हमें कौन से शॉट इस विकेट पर खेलने हैं और किन गेंदबाजों को कैसे खेलना है, उसकी योजना पहले से तैयार है.
पाकिस्तान को कुछ फायदा हो सकता है: रयान टेन डोएशे
भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने कहा था कि पाकिस्तान को कुछ फायदा हो सकता है क्योंकि वे कुछ समय से श्रीलंका में ही हैं और अपने सभी मैच वहीं खेलेंगे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.