add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs ENG: फिर वही गलती, फिर अभिषेक आउट, आखिर कब करेंगे सुधार

अभिषेक शर्मा एक बार फिर कुछ खास नहीं कर पाए. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 6, 2026 10:04 PM IST

अभिषेक शर्मा के सामने विपक्षी टीमों के हाथ एक हथियार लग रहा है. और यह इस पूरे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में काम आया है. और वह ऑफ स्पिनर. गुरुवार 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही हुआ. इंग्लैंड ने गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत तो तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के साथ की. लेकिन जैसे ही दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी पर आए तो इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने गेंद ऑफ स्पिनर विल जैक्स को थमाई. और अभिषेक फिर इस जाल में फंस गए.

विल जैक्स के ओवर में अभिषेक की रणनीति ठीक लग रही थी. इस ओवर में वह दो चौके लगा चुके थे. पहली गेंद पर सामान्य गेंद थी. मिडल ऐंड लेग पर शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद. इस गेंद पर अभिषेक ने ऑफ साइड में फील्ड को भेदते हुए चौका लगाया था. लेकिन अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं आया. जैक्स ने अभिषेक को जगह नहीं दी. अभिषेक हाथ नहीं खोल पा रहे थे. पांचवीं गेंद पर विल जैक्स ने मिड-ऑन को पीछे भेजा और मिड-ऑफ को ऊपर बुलाया. अभिषेक शर्मा आगे बढ़े और जगह बनाकर इनसाइड आउट चौका लगाया. इस बार वह कामयाब हो गए. ओवर की आखिरी गेंद पर भी अभिषेक ने इसे दोहराना चाहा. लेकिन इस बार जैक्स ने उनका पीछा किया. गेंद सीधा पैड पर. अब शर्मा के पास हाथ खोलने की बिलकुल जगह नहीं थी. अब शर्मा को यह गेंद ऑन साइड पर खेलना पड़ा. और गेंद सीधा डीप मिडविकेट की दिशा में गई. फिल सॉल्ट ने गेंद को पकड़ने में कोई गलती नहीं की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस ओवर के बीच में संजू सैमसन ने जाकर अभिषेक से बात भी की थी. उन्हें समझाया था कि ओवर से रन आ चुके हैं और उन्हें बिना किसी दबाव के खेलना चाहिए. लेकिन अभिषेक खुद पर काबू नहीं रख पाए. और आखिर जब वह आउट हुए तो उसके चेहरे पर निराशा और खीझ साफ दिख रही थी.

पारियांबनामरनतारीखमैदानकिसने किया आउट
1यूएस07 फरवरी, 2026वानखेड़े, मुंबईअली खान (दाएं हाथ के पेसर)
2पाकिस्तान015 फरवरी, 2026प्रेमदासा, कोलंबोसलमान अली आगा (ऑफ स्पिनर)
3नीदरलैंड्स018 फरवरी, 2026अहमदाबादआर्यन दत्त (ऑफ स्पिनर)
4साउथ अफ्रीका1522 फरवरी, 2026अहमदाबादमार्को यानसन (बाएं हाथ के पेसर)
5जिम्बाब्वे5526 फरवरी, 2026चेन्नईतितोतेंडा मपोसा (मीडियम पेसर)
6वेस्टइंडीज1001 मार्च, 2026ईडन गार्डंसअकील हुसैन (बाएं हाथ के स्पिनर)
7इंग्लैंड905 मार्च, 2026वानखेड़े, मुंबईविल जैक्स (ऑफ स्पिनर)
कुल रन89

इस वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए हैं. अपने तीन मैचों में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 55 रन जरूर बनाए थे. हालांकि सुपर 8 के तीन मैचों में भी अभिषेक का बल्ला शांत ही रहा. और आज जब इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी वह सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. कमाल की बात है कि अपने सात में से चार मैचों में वह स्पिनर पर आउट हुए हैं. और इनमें से तीन ऑफ स्पिनर थे. यानी अभिषेक इस पर हर बार फंसते हैं. इस टी20 वर्ल्ड कप में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 7 पारी में 89 रन बनाए हैं. उनका औसत सिर्फ12.71 का है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/