add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

तीन मैच, तीन डक... शर्मनाक लिस्ट में अभिषेक शर्मा की एंट्री, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

अभिषेक शर्मा ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में तीन गेंदों का सामना किया और आर्यन दत्ता की गेंद पर बोल्ड हो गए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 18, 2026 9:12 PM IST

भारत और नीदरलैंड्स की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार को आमने-सामने हुई. इस मैच में भारतीय फैंस की नजरें अभिषेक शर्मा पर थी, मगर अभिषेक शर्मा ने एक बार निराश किया और बिना खाता खोले पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में यूएसए और फिर पाकिस्तान के खिलाफ डक का शिकार होने वाले अभिषेक शर्मा ने नीदरलैंड्स के खिलाफ भी निराश किया और बिना खाता खोले आउट हो गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अभिषेक शर्मा ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में तीन गेंदों का सामना किया और आर्यन दत्ता की गेंद पर बोल्ड हो गए. अभिषेक शर्मा ने इसके साथ ही शर्मनाक लिस्ट में एंट्री ली है. वह एक साल में सबसे ज्यादा बार टी20 इंटरनेशनल में जीरो पर आउट होने वाले ओपनर्स की लिस्ट में संयुक्त रुप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. वह इस साल टी-20 इंटरनेशनल में पांच बार डक का शिकार बने हैं. सैम अयूब (2025 में छह) लिस्ट में टॉप पर हैं. वहीं भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में लगातार तीन डक खेलने वाले दूसरे भारतीय भी हैं.

T20I में भारत के लिए लगातार तीन डक

वॉशिंगटन सुंदर- 2019-20

अभिषेक शर्मा- 2026

T20I में एक कैलेंडर साल में सबसे ज़्यादा बार डक पर आउट होने वाले ओपनर

6 – सैम अयूब (पाकिस्तान, 2025)
5 – चालोमवोंग चटफैसन (थाईलैंड, 2024)
5 – कुशल भुर्टेल (नेपाल, 2024)
5 – धर्मा केसुमा (इंडोनेशिया, 2025)
5 – परवेज़ हुसैन इमोन (बांग्लादेश, 2025)
5 – अभिषेक शर्मा (भारत, 2026)

साल 2026 में अभिषेक शर्मा का कैसा रहा है प्रदर्शन

2026 में अब तक अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए आठ T20 इनिंग खेले हैं, जिसमें उन्होंने 84 के हाईएस्ट स्कोर के साथ 182 रन बनाए हैं. इन आठ इनिंग में से वह पांच बार डक पर आउट हुए हैं. जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के पहले मैच में नागपुर में उन्होंने 84 रन बनाए, इसके दो दिन बाद रायपुर में वह पहली ही बॉल पर डक पर आउट हो गए. गुवाहाटी में तीसरे टी-20 मैच में उन्होंने पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 20 गेंदों पर 68 रन बनाए, इसके बाद 28 जनवरी को विशाखापत्तनम में वह पहली बॉल पर बिना खाता खोले आउट हो गए. उन्होंने तिरुवनंतपुरम में 16 गेंदों पर 30 रन पांच मैचों की टी-20 सीरीज को खत्म किया.

टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन डक

अभिषेक शर्मा इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप में उतरे, जहां उनसे धमाकेदार पारी की उम्मीद थी, जहां उन्होंने अब तक निराश किया है. सात फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ वह गोल्डन डक पर आउट हुए. पेट खराब होने की वजह से वह नामीबिया के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल सके. बीमारी से लौटने के बाद 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ वह वापस मैदान पर उतरे, जहां उन्होंने चार गेंदों का सामना किया, मगर एक बार फिर वह खाता नहीं खोल सके. नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया और यहां भी वह खाता नहीं खोल सके.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/