0,0,0,15... लगातार चौथे मैच में फ्लॉप, टीम इंडिया पर बोझ बने अभिषेक शर्मा
0,0,0,15... लगातार चौथे मैच में फ्लॉप, टीम इंडिया पर बोझ बने अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा ने साल 2026 में भारत के लिए नौ T20 इनिंग खेले हैं, जिसमें उन्होंने 84 के सर्वाधिक स्कोर के साथ 197 रन बनाए हैं
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 22, 2026 10:06 PM IST
Abhishek Sharma
भारत और साउथ अफ्रीका की टीम रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में आमने-सामने हुई. इस मैच में भारतीय फैंस की नजरें अभिषेक शर्मा पर थी, जो इस बड़े टूर्नामेंट में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. साउथ अफ्रीका के मैच में फैंस को अभिषेक शर्मा से वापसी की उम्मीद थी, मगर भारतीय ओपनर ने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया और सिर्फ 15 रन की पारी खेलकर आउट हुए.
टी-20 वर्ल्ड कप के पहले तीन मैच में अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके थे. सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम मुकाबले में उन्होंने चौके के साथ खाता खोला. वह वापसी करते दिख रहे थे, मगर भारतीय पारी के 5वें ओवर में मार्को जानसेन की गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे. अभिषेक शर्मा जानसेन की नकल बॉल को ऑन साइड में हवाई शॉट का प्रयास किया, गेंद हवा में गई मिडविकेट और मिड ऑन के फ़ील्डर गेंद के पीछे भागे दोनों टकरा भी गए लेकिन मिडविकेट के फ़ील्डर कॉर्बिन बॉश ने अच्छा कैच लिया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
अभिषेक शर्मा ने 15 बॉल की पारी खेली. उन्होंने 12 गेंदों का सामना किया और इस पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का भी लगाया. अभिषेक शर्मा के लगातार फ्लॉप होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.
I don’t agree with any Pakistani, but Mohammad Amir was right — Abhishek Sharma is a blind slogger.
Now, if India wants to win the World Cup, they should give Sanju Samson the opening spot. 💛 pic.twitter.com/qcrWPGXF4R
2026 में अब तक अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए नौ T20 इनिंग खेले हैं, जिसमें उन्होंने 84 के हाईएस्ट स्कोर के साथ 197 रन बनाए हैं. उनका औसत 24.62 का है, जबकि उनका स्ट्राइक 211.82 का है. इस साल उनके बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक लगाए हैं. इन आठ इनिंग में से वह पांच बार डक पर आउट हुए हैं. जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के पहले मैच में नागपुर में उन्होंने 84 रन बनाए, इसके दो दिन बाद रायपुर में वह पहली ही बॉल पर डक पर आउट हो गए. गुवाहाटी में तीसरे टी-20 मैच में उन्होंने पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 20 गेंदों पर 68 रन बनाए, इसके बाद 28 जनवरी को विशाखापत्तनम में वह पहली बॉल पर बिना खाता खोले आउट हो गए. उन्होंने तिरुवनंतपुरम में 16 गेंदों पर 30 रन पांच मैचों की टी-20 सीरीज को खत्म किया.
टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन डक
अभिषेक शर्मा इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में उतरे, जहां उनसे धमाकेदार पारी की उम्मीद थी, जहां उन्होंने अब तक निराश किया है. सात फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ वह गोल्डन डक पर आउट हुए. पेट खराब होने की वजह से वह नामीबिया के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल सके. बीमारी से लौटने के बाद 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ वह वापस मैदान पर उतरे, जहां उन्होंने चार गेंदों का सामना किया, मगर एक बार फिर वह खाता नहीं खोल सके. नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया और यहां भी वह खाता नहीं खोल सके. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में वह भारत के लिए कमजोर कड़ी बन चुके हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.