add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND VS NED: अग्रेसिव क्रिकेट खेलना जरूरी, अभिषेक शर्मा के सपोर्ट में बैटिंग कोच सितांशु कोटक

भारतीय बैटिंग कोच ने कहा, अगर हम इतना स्ट्रेस लेंगे, तो खिलाड़ी प्रेशर में आ जाएंगे, वह अच्छी फॉर्म में है, उसके प्लान और माइंडसेट साफ है, यही हमारे लिए मायने रखता है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 18, 2026 10:16 AM IST

भारतीय टीम टी20 विश्व कप के सुपर आठ में पहुंच चुकी है और आज अपने आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी. नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच से पहले भारत के बैटिंग कोच ने अभिषेक शर्मा का सपोर्ट किया है जो इस टूर्नामेंट में अब तक खाता नहीं खोल सके हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप ए के आखिरी मैच में विश्राम नहीं दिया जायेगा.

कोटक ने कहा कि अभिषेक के फ़ॉर्म को लेकर टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि ज़ाहिर है, हम प्लान बनाते हैं, लेकिन वह ठीक नहीं था और नामीबिया के खिलाफ नहीं खेला, पिछले गेम में पहले ओवर में आउट हो गया था, एक चीज़ जो हम बेवजह करते हैं, वह है ओवरएनालिसिस, कभी-कभी आप विरोधी टीम से ज़्यादा अंदाज़ा लगाने लगते हैं. कोटक ने कहा, उसके प्लान पक्के हैं, वह जैसा चाहता है वैसा करता है, और ज़ाहिर है हम विरोधी टीम, उनकी बॉलिंग, उनकी ताकत, वे क्या कर रहे हैं, इस पर बात करते हैं, यह सब सबके लिए नॉर्मल है, सिर्फ़ अभिषेक के लिए नहीं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘अभिषेक के प्लान और माइंडसेट साफ है’

बैटिंग कोच ने कुछ फेलियर के बाद ज़्यादा सोचने से भी मना किया. उन्होंने कहा कि अभिषेक बीमार पड़ने से पहले, मैचों में रन बनाता था, T20 फॉर्मेट में भी, कभी-कभी 10 बॉल 30 भी उतने ही ज़रूरी होते हैं, ऐसा नहीं है कि उसने रन नहीं बनाए हैं, T20 फॉर्मेट में बहुत रिस्क है, कोई न कोई आउट हो जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर हम इतना स्ट्रेस लेंगे, तो खिलाड़ी प्रेशर में आ जाएंगे, वह अच्छी फॉर्म में है, उसके प्लान और माइंडसेट साफ है, यही हमारे लिए मायने रखता है.

‘अग्रेसिव क्रिकेट खेलना ज़रूरी’

लीग स्टेज में अब तक स्पिनरों के खिलाफ बैट्समैन के परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए कोटक ने कहा कि अग्रेसिव क्रिकेट खेलना ज़रूरी है, लेकिन इसलिए नहीं कि किसी प्लेयर के कुछ फेल होने से सब बदल जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर कुछ होगा तो प्लान सिचुएशन और हालात के हिसाब से बदलेंगे, जैसे मुंबई का गेम, जहां सूर्या को थोड़ी देर वहीं रहना पड़ा वह लगभग 30-35 बॉल तक हर बॉल पर रन बना रहा था, यह सिचुएशन के हिसाब से खेलना है.

बीसीसीआई की खेल विज्ञान टीम बुमराह के कार्यभार का एहतियात के साथ प्रबंधन कर रही है और उन्हें समय समय पर विश्राम दिया जाता है. कोटक ने हालांकि मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मुझे नहीं लगता कि बुमराह को आराम दिया जायेगा, इसके बारे में बाद में फैसला लेंगे.

भारत नीदरलैंड्स को हल्के में नहीं लेगा: कोटक

कोटक ने कहा कि भारत नीदरलैंड्स को हल्के में नहीं लेगा. भारत के बैटिंग कोच ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की तारीफ करते हुए कहा, वह अपने शुरूआती दिनों से ही आत्मविश्वास से भरपूर है, इससे टी20 क्रिकेट में मदद मिलती है, विश्व कप शुरू होने के बाद से हमने देखा है कि कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है और यही वजह है कि हर मैच अहम है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/