• Home
  • News
  • Abhishek Sharma Heinrich Klassen Shine SRH beat CSK By 10 Runs in IPL 2026

IPL 2026: अभिषेक- क्लासेन की तूफानी पारी के बाद ईशान मलिंगा का कहर, चेन्नई की चौथी हार

195 रन के टारगेट का पीछा करते हुए सीएसके की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन ही बना सकी और उसे चौथी हार का सामना करना पड़ा.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 18, 2026, 11:52 PM IST

Published On Apr 18, 2026, 11:52 PM IST

Last UpdatedApr 18, 2026, 11:52 PM IST

SRH Win

SRH Win

SRH VS CSK: अभिषेक शर्मा (59) और हेनरिक क्लासेन (59) के अर्धशतक के बाद ईशान मलिंगा (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 184 रन ही बना सकी.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं सीजन की चौथी हार के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम सातवें नंबर पर है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सैमसन का बल्ला रहा खामोश

195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके को पहला झटका दूसरे ओवर में संजू सैमसन (07) के आउट होने से लगा जो नीतिश कुमार की गेंद पर हेनरिक क्लासेन के हाथों लपके गए. आयुष म्हात्रे और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने तेजी से रन जुटाते हुए टीम को अच्छी शुरूआत कराई. इन दोनों ने 21 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी निभा ली थी, लेकिन अचानक एक रन लेते हुए म्हात्रे के पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया और उपचार लेने के बावजूद उन्हें परेशानी हो रही थी और आखिर में नीतिश कुमार ने उनकी 13 गेंद में 30 रन की पारी का अंत किया जब क्लासेन ने हवा में छलांग लगाकर उनका जबरदस्त कैप लपका. सीएसके ने 66 रन के स्कोर पर म्हात्रे और गायकवाड़ के विकेट गंवाए.

मलिंगा ने गायकवाड़ और सरफराज को बनाया शिकार

गायकवाड़ (19 रन) ईशान मलिंगा की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों लपके गए. मलिंगा ने सरफराज खान (25 रन) के रूप में अपना दूसरा विकेट लिया. डेवाल्ड ब्रेविस खाता भी नहीं खोल सके और शिवांग कुमार की गेंद पर लिविंगस्टन के हाथों कैच आउट हुए. इसके बाद ऐसा लग रहा था कि शॉर्ट (34 रन) और शिवम दुबे (21) अच्छी भागीदारी निभाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा देंगे पर मलिंगा की गेंद पर अनिकेत शर्मा ने डीप मिडविकेट पर शॉर्ट का शानदार कैच लपका, सीएसके ने 16वें ओवर में 148 रन पर अपना छठा विकेट खो दिया।

गेंदबाजों ने दबाव बनाते हुए दुबे को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया, 17वें ओवर में दुबे भी साकिब हुसैन की गेंद पर बोल्ड होकर आउट हो गए.

ईशान मलिंगा ने चटकाए तीन विकेट

सीएसके को अंतिम छह गेंद में 18 रन बनाने थे, लेकिन जैमी ओवरटन (16 रन) का विकेट गिरने से टीम इसमें सात रन ही बना सकी. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इशान मलिंगा ने 29 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि नीतिश कुमार रेड्डी ने 31 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए. प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार को एक एक विकेट मिला. ईशान मलिंगा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया.

अभिषेक ने 15 बॉल में जड़ा अर्धशतक

इससे पहले गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. अभिषेक (22 गेंद) ने 15 गेंद में अपना एक और अर्धशतक पूरा जिससे लग रहा था कि गायकवाड़ का फैसला उल्टा पड़ गया है, लेकिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी (दो ओवर में 21 रन देकर दो विकेट) ने पावरप्ले की आखिरी दो गेंदों पर ट्रेविस हेड (20 गेंद में 23 रन) और कप्तान ईशान किशन (शून्य) को आउट कर करारे झटके दिए. सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 5.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 75 रन से अचानक छह ओवर के बाद दो विकेट पर 75 रन हो गया.

क्लासेन ने भी लगाया अर्धशतक

पावरप्ले के बाद के ओवर सनराइजर्स हैदराबाद के के बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल भरे रहे जिसमें सिर्फ क्लासेन (39 गेंद) ने अपना एक और अर्धशतक पूरा कर टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंचाने में मदद की. ओवरटन (37 रन देकर तीन विकेट) और कंबोज (22 रन देकर तीन विकेट) ने बीच के और आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम पर पूरी तरह से नकेल कसकर रखीय सनराइजर्स हैदराबाद ने साढ़े चार ओवरों के अंदर अपने चार विकेट नहीं गंवाए होते तो वे आसानी से 225 से 230 रन बना सकते थे.

सलामी बल्लेबाज अभिषेक (59 रन) की शानदार शुरूआत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जेमी ओवरटन (तीन विकेट) और अंशुल कंबोज (तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 194 रन ही बना सकी.

Editor's Pick