add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत के लिए बुरी खबर

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उनके पेट में इन्फेक्शन की बात कही जा रही है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 11, 2026 10:20 AM IST

भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के चलते दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को दिल्ली में होने वाले मुकाबले में उनका खेलना मुश्किल है. गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए टीम इंडिय की टेंशन बढ़ गई है. 7 फरवरी को भारत का पहला मैच यूएसए के खिलाफ खेला गया था. इस मैच के बाद ही यह बात सामने आई थी कि उनका पेट खराब है. कहा गया था कि अभिषेक को लगातार बुखार आ रहा था और उन्हें आराम पहुंचाने के लिए उन्हें ड्रिप तक लगानी पड़ी थी. मंगलवार को दिल्ली में टीम इंडिया की प्रैक्टिस में भी अभिषेक शर्मा नजर नहीं आए थे.

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा, ‘अभिषेक को पेट में संक्रमण के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. समस्या का पता लगाने के लिए कुछ जांच की जा रही हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अस्पताल से आज छुट्टी मिलेगी या नहीं लेकिन उनके नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने पर फिलहाल संशय बना हुआ है.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान तेन देस्काते ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा था, ‘अभिषेक के पेट में अभी कुछ गड़बड़ है. हमें उम्मीद है कि वह मैच के लिए अगले दो दिनों में फिट हो जाएंगे.’

यूएसए के खिलाफ मैच में अभिषेक पहली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे. और भारत की फील्डिंग के दौरान वह मैदान पर नहीं उतरे थे. संजू सैमसन ने उनकी जगह फील्डिंग की थी. भारत की जीत के बाद वह मैदान पर हाथ मिलाने भी नहीं आए थे.

भारतीय टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच में वह मैदान पर मौजूद रहेंगे. शर्मा (25) रविवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर पर डिनर में शामिल हुए थे लेकिन वह अपने बाकी साथियों से काफी पहले ही वहां से चले गए थे.

शर्मा का नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेल पाने की उम्मीद अब कम नजर रही है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या वह टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में खेलेंगे.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/