add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Year Ender 2025: न बाबर, न रिजवान, न कोहली, न रोहित... पाकिस्तान में गूगल सर्च पर रहा इस भारतीय क्रिकेटर का राज

पाकिस्तान में साल 2025 में गूगल सर्च में भारतीय क्रिकेटर का राज रहा. वह सबसे ज्यादा सर्च किया गया एथलीट रहा. यह खिलाड़ी विराट या रोहित नहीं है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 9, 2025 6:00 PM IST

साल 2025 खत्म होने को है. और हर बार की तरह यह रिपोर्ट सामने आ रही है कि इस साल गूगल पर क्या सर्च किया गया. गूगल सर्च से यह पता चलता है कहां, किस चीज को सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है. इससे उस घटना या व्यक्ति के बारे में लोगों की कितनी दिलचस्पी रही है. और गूगल ट्रेंड से जुड़ी ऐसी ही एक रोचक खबर आ रही है पाकिस्तान से. पाकिस्तान में साल 2025 में किस खिलाड़ी को सबसे ज्यादा सर्च किया गया. आप कहेंगे कि यह बाबर आजम या मोहम्मद रिजवान या शाहीन अफरीदी होंगे. लेकिन ऐसा नहीं है. पाकिस्तान के ये बड़े सितारे तो टॉप पांच में ही नहीं हैं. हसन नवाज, इरफान खान नियाजी साहिबजादा फरहान और मोहम्मद अब्बास चोटी के 5 सर्च खिलाड़ियों में हैं.

पर पाकिस्तान में साल 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया खिलाड़ी तो भारत से है. और यहां भी एक ट्विस्ट है. यह खिलाड़ी विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं है. यानी भारत के बड़े धुरंधर भी इस सूची में नहीं हैं. तो, असल में पाकिस्तान में गूगल सर्च में सबसे ज्यादा बार साल 2025 में अभिषेक शर्मा को सर्च किया गया. दुनिया के इस नंबर वन टी20 बल्लेबाज की पाकिस्तान के इंटरनेट पर धूम रही.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साल 2025 में अभिषेक ने अपने बल्ले से कामयाबी की खूब कहानी लिखी. वह इस साल हुए टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उस टूर्नामेंट में उन्होंने 200 के स्ट्राइक-रेट से 314 रन बनाए. पाकिस्तान के खिलाफ तो उनकी बल्लेबाजी बहुत अच्छी रही. उन्होंने ग्रुप 4 के मैच में सिर्फ 39 गेंद पर 74 रन बनाए. उन्होंने साल 2025 में 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 756 रन बनाए. उनका बैटिंग औसत इस दौरान 47.25 का रहा. इसमें एक सेंचुरी शामिल थी.

एक बात और कमाल की रही. पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च मैच की बात करें तो भारत और पाकिस्तान का मुकाबला सबसे ऊपर नहीं रहा. न ही पाकिस्तान सुपर लीग सबसे ऊपर रही. सबसे ऊपर पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका का मैच रहा.