add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

लगातार तीन डक, मगर फिर भी अभिषेक शर्मा की दहशत, साउथ अफ्रीका ने बनाया तगड़ा प्लान

टी20 विश्व कप 2026 में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार तीन बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं. धीमे विकेट पर स्पिनरों के खिलाफ तकनीकी कमजोरी उभरकर सामने आई है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 20, 2026 2:49 PM IST

टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारतीय टीम ने लीग स्टेज में लगातार चार मुकाबले जीतकर सुपर-08 में जगह पक्की कर ली है. मगर भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म टीम मैनजमेंट के लिए टेंशन बना हुआ है. टी20 विश्व कप 2026 में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार तीन बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं. धीमे विकेट पर स्पिनरों के खिलाफ तकनीकी कमजोरी उभरकर सामने आई है.

अभिषेक का स्ट्राइक रेट 192 से ज्यादा का है लेकिन अचानक उनकी फॉर्म खराब हो गई जिसका मुख्य कारण पेट के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी हो सकती है, फिर धीमी पिचों ने भी उनकी मदद नहीं की है. शनिवार से सुपर आठ चरण शुरु होने वाला है इसलिए यह जरूरी होगा कि उनका बल्ला चले, भारत सुपर आठ चरण के पहले मैच में 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मारक्रम या जार्ज लिंडे कर सकते हैं गेंदबाजी की शुरुआत

अभिषेक शर्मा भले ही फ्लॉप हो रहे हैं, मगर साउथ अफ्रीका खेमे में उन्हें लेकर दहशत है. साउथ अफ्रीका ने अभिषेक शर्मा को लेकर तगड़ा प्लान भी बनाया है. पिछले आउट होने के तरीके को ध्यान से देखने के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम पावरप्ले के अंदर दोनों छोर से कागिसो रबाडा या लुंगी एनगिडी को गेंदबाजी कराने के बजाय खुद ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी करने के बारे में सोच सकते हैं या फिर जॉर्ज लिंडे से गेंदबाजी करने को कह सकते हैं.

सबसे छोटे प्रारूप में गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है, अभिषेक का टी20 विश्व कप में अपना खाता नहीं खोल पाना चिंता की बात नहीं है, हो सकता है वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ या फिर इसके बाद चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ और कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में लय हासिल कर लें.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी के एक मशहूर बल्लेबाजी कोच ने लीग के दौरान अभिषेक के खिलाफ योजना बनाई और उनकी बल्लेबाजी का विश्लेषण किया, उनसे जब पूछा गया कि क्या टीमों ने आखिरकार अभिषेक की बल्लेबाजी को समझ लिया है तो उनका जवाब ‘नहीं’ था. उन्होंने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, बिलकुल नहीं, पहले मैच में डीप एक्स्ट्रा कवर पर वह खराब गेंद पर कैच हुए थे जो छह रन के लिए जा सकती थी, या फील्डर के बाएं या दाएं एक पैर से बाहर जाकर चौके के लिए जा सकती थी.

ऑफ-स्पिनर की अंदर आती गेंद पर आउट हो रहे हैं अभिषेक

अभिषेक के तीनों मैच में आउट होने के तरीके पर उन्होंने आगे कहा,ऑफ-स्पिनर की अंदर आती गेंद पर बोल्ड होना, ना कि बाहर जाती हुई गेंद पर, इससे ज्यादा कुछ पता नहीं चलता. उन्होंने कहा कि इस तरह आउट होने से पहले ऐसा कोई डेटा नहीं है जो यह बताए कि ऑफ-स्पिनर उन्हें हमेशा परेशान करते हैं. कोच ने कहा,वह आम तौर पर ऑफ-स्पिन काफी अच्छा खेलते हैं, मैंने कुछ भी गलत नहीं देखा है.

हालांकि विकेटों का धीमा होना उनकी आउट होने का कारण बन सकता है क्योंकि उनके बल्ले की स्विंग बहुत तेज है, जिससे उन्हें तेज गेंदबाजों के मुफीद ट्रैक पर बहुत सफलता मिलती है. अभिषेक के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत से यह पहला चरण हैं जहां उन्हें लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. यहीं पर बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक का भूमिका अहम हो जाती है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/