add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अभिषेक शर्मा ने कहा- चिंता मत कीजिए- ये दो खिलाड़ी जितवाएंगे वर्ल्ड कप- किन पर जताया भरोसा

धर्मशाला: Abhishek Sharma Praised Shubman Gill- शुभमन गिल भारत की टी20 टीम के कप्तान हैं. लेकिन उनका हालिया फॉर्म सवालों के घेरे में है. गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रविवार को धर्मशाला में खेले गए मैच...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 15, 2025 12:56 PM IST

धर्मशाला: Abhishek Sharma Praised Shubman Gill- शुभमन गिल भारत की टी20 टीम के कप्तान हैं. लेकिन उनका हालिया फॉर्म सवालों के घेरे में है. गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रविवार को धर्मशाला में खेले गए मैच में 28 रन बनाए. लेकिन उनके सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा नाउम्मीद नहीं है. 12 साल की उम्र से गिल के साथ खेल रहे शर्मा ने कहा कि गिल जल्द ही खरा फॉर्म से उबर आएंगे. इतना ही नहीं उनका मानना है कि वह भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीतेंगे.

भारत की प्लेइंग इलेवन में गिल की जगह पर प्रश्न चिह्न लगता है. जब वह टीम में आए तो फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली. लेकिन गिल बीती 15 पारियों में 137.3 के स्ट्राइक-रेट से 291 रन ही बना सके हैं. तीसरे टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 100 के स्ट्राइक-रेट से बल्लेबाजी की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) बोले- शुभमन गिल (Shubman Gill) जितवाएंगे वर्ल्ड कप (T20 World Cup)

गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म के बारे में पूछने पर अभिषेक ने कहा, ‘मैं एक बात साफ बताना चाहता हूं कि आप भरोसा (Abhishek Sharma Praised Shubman Gill) रखिए , ये दोनों खिलाड़ी भारत के लिए विश्व कप में मैच जीतेंगे और इस सीरीज में भी.’

इसे भी पढ़िए- IND vs SA: अर्शदीप सिंह ने बताया धर्मशाला में कामयाबी का सीक्रेट, बोले- ‘यह मेरा होम ग्राउंड…’

अपने बचपन के दोस्त गिल के बारे में उन्होंने कहा ,‘मैं इतने समय से इनके साथ खेल रहा हूं , खासकर शुभमन के तो मुझे पता है कि वह किसी भी टीम के खिलाफ और किसी भी हालात में रन बना सकता है.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे उस पर शुरू से काफी भरोसा है और जल्दी ही सभी को पता चलेगा और सभी इसी तरह से भरोसा करेंगे.’

बल्लेबाजी पर क्या बोले अभिषेक शर्मा

तीसरे मैच में 18 गेंद में 35 रन बनाकर भारत को 2-1 से बढ़त दिलाने वाले अभिषेक ने कहा कि दिसंबर के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बल्लेबाजी की. उन्होंने कहा, ‘आपको यह ध्यान में रखना पड़ता है कि गेंद स्विंग कर रही है या सीम ले रही है. मैने कुछ ऐसे शॉट खेले जो ऐसे विकेट पर ही खेले जा सकते हैं.’

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का फॉर्म भी नहीं है अच्छा

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का हालिया फॉर्म भी अच्छा नहीं है. वह भी इस साल खेली गईं 17 टी20 इंटरनेशनल पारियों में पचास का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाए हैं. सूर्यकुमार ने इस सीरीज के तीन मैचों में 12, पांच और 12 रन की पारियां खेली है. साल 2025 में उन्होंने 14.20 की साधारण औसत से रन बनाए हैं. हालांकि वह भी अपने फॉर्म को लेकर फिक्रमंद नहीं हैं. यादव ने मैच के बाद कहा, ‘ ऐसा नहीं है कि मैं फॉर्म में नहीं हूं, लेकिन रन बनाने में नाकाम रहा हूं.’ सूर्या का कहना है कि वह नेट्स में गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहे हैं लेकिन मैदान पर उसे तब्दील नहीं कर पा रहे हैं.

इसे भी पढ़िए- IND vs SA: भारत को मिला नया चेज-मास्टर, विराट कोहली से भी बेहतर आंकडे़, जानिए कौन निकल गया आगे

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब वक्त बचा है कम

भारत और साउथ अफ्रीक के बीच टी20 सीरीज का अगला मैच 17 दिसंबर को लखनऊ में खेला जाएगा. सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को होगा, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर होगा. अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को इस सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है. यह सीरीज अगले साल जनवरी में होगी.