Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर को छोड़ा पीछे

भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए जिम्बाब्वे सीरीज काफी खराब रही. इसके साथ उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल का सामना भी करना पड़ा. इस सीरीज में अभिषेक के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jul 27, 2026, 04:26 PM IST

Published On Jul 27, 2026, 04:26 PM IST

Last UpdatedJul 27, 2026, 04:26 PM IST

भारत ने जिम्बाब्वे को 3 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से हरा दिया. इसी के साथ कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर को टी20 इंटरनेशनल में पहली सीरीज में जीत मिली. मगर अभिषेक शर्मा के लिए ये सीरीज काफी खराब गुजरी.जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया. जिसमें श्रेयस अय्यर और शिखर धवन का नाम भी शामिल है.

बेहद खराब रही जिम्बाब्वे सीरीज

अभिषेक शर्मा के लिए जिम्बाब्वे सीरीज काफी खराब रही. वो पहले टी20 मैच में 1, दूसरे में 8 और तीसरे मुकाबले में 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस दौरान ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने तीनों ही मुकाबले में अभिषेक को अपना शिकार बनाया. जिसके बाद उनको सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया गया. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अभिषेक के लिए अच्छी नहीं गई थी. इस सीरीज में शर्मा ने 5 मैच खेले और सिर्फ 131 रन बनाए. जिसमें सिर्फ 1 अर्धशतक शामिल था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अय्यर से आगे निकले अभिषेक

भारत के स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम एक शर्मनाक लिस्ट में जुड़ गया है. वो कम से कम 3 मैचों की टी20 सीरीज में सबसे कम करने बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ा है. जिन्होंने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 14 रन बनाए थे. वहीं जिम्बाब्वे सीरीज में अभिषेक सिर्फ 11 रन ही बना सके.

Editor's Pick