Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 21, 2026 11:04 PM IST

भारत ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 35 गेंद में 84 रन की धमाकेदार पारी से टी-20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है. भारत ने नागपुर में खेले गए पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 239 रन का टारगेट रखा था, न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन ही बना सकी. भारत ने इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड हासिल कर ली है. सीरीज का दूसरा मैच 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा.
239 रन के विशाल टारगेट के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने पारी की दूसरी गेंद पर डेवोन कॉन्वे (0) का विकेट गंवा दिया. उस समय टीम का खाता भी नहीं खुल सका था, जब टीम ने खाता खोला, तो रचिन रवींद्र (1) भी चलते बने. यहां से ग्लेन फिलिप ने टिम रॉबिनसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 51 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर को 52 रन तक पहुंचाया. रॉबिनसन 15 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 21 रन बनाकर आउट हुए,
कीवी टीम 52 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी.यहां से फिलिप्स ने मार्क चैपमैन के साथ 42 गेंदों में 79 रन जोड़ते हुए टीम को 131 रन तक पहुंचाया. फिलिप्स ने 40 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों के साथ 78 रन बनाए, जबकि चैपमैन ने 39 रन की पारी खेली. इनके अलावा, डेरिल मिचेल ने 28 रन, जबकि कप्तान सैंटनर ने नाबाद 20 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली.
टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज अभिषेक ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं दिखाया और उनकी खूब धुनाई करते हुए अपनी पारी में आठ छक्के और पांच चौके लगाए. उन्होंने और कप्तान सूर्यकुमार यादव (32 रन, 22 गेंद) ने तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 99 रन की साझेदारी की, हालांकि सूर्यकुमार अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे, लेकिन इस युवा बल्लेबाज की बेफिक्र बल्लेबाजी से कप्तान को भी कुछ देर क्रीज पर जमने का मौका दिया. अंत में रिंकू सिंह को भी लंबे समय बाद अच्छी पारी खेलने का मौका मिला. उन्होंने 20 गेंद में चार चौके और तीन छक्के से नाबाद 44 रन की तेज पारी खेली.
बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत ने संजू सैमसन (10 रन) और ईशान किशन (08) के तौर पर जल्दी विकेट गंवा दिए. अभिषेक ने जैकब डफी (चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट) पर अपनी पारी का पहला छक्का जड़ा जो यह साइट स्क्रीन पर गया था. पंजाब के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दो विकेट गिरने का असर खुद पर नहीं पड़ने दिया और उनकी बल्लेबाजी की खासियत उनकी बल्ले की तेज स्पीड है, न्यूजीलैंड का कोई भी गेंदबाज उन्हें चुनौती नहीं दे सका. क्रिस्टियन क्लार्क और काइल जैमीसन की गेंदें सपाट पिच पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही थीं और बाउंड्री के पार जा रही थीं, अभिषेक ने अपनी पारी के चार छक्के जड़ने के बाद पहले तीन चौके स्पिनर ग्लेन फिलिप्स की गेंदबाजी पर लगाए.
वहीं दूसरे छोर पर सूर्यकुमार थोड़े संघर्ष करते दिखे, लेकिन डफी की गेंद पर बैक-फुट पर चौका और क्लार्क की गेंद पर स्क्वायर के पीछे एक जोरदार छक्का लगाने के दौरान भारतीय कप्तान में पुरानी झलक दिखाई दी. लेकिन वह अब भी अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से काफी दूर है. कप्तान मिचेल सैंटनर (तीन ओवर में 37 रन देकर एक विकेट) ने लगाम लगाने की कोशिश की और उन्हें सफलता जब मिली तब सूर्यकुमार लॉग-ऑन पर कैच आउट हो गए.
अभिषेक ने अपना कहर जारी रखा. हालांकि वह अगले ही ओवर में आउट हो गए जब लेग-स्पिनर ईश सोढ़ी ने अपनी लेग-ब्रेक की लेंथ थोड़ी कम की और जैमीसन ने उनका कैच लपक लिया. आखिर में रिंकू को प्रभाव डालने के लिए काफी गेंदें मिलीं और उन्होंने डेरिल मिचेल के पहले और पारी के अंतिम ओवर में 21 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में सात विकेट पर 238 रन के स्कोर तक पहुंचाया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
