add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बाल- बाल बचा युवराज सिंह का महारिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा ने NZ के खिलाफ बनाया बड़ा कीर्तिमान

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में सिर्फ 14 बॉल में 50 रन पूरे किए. यह भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 25, 2026 10:55 PM IST

Abhishek sharma 14 balls Fifty: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रचंड फॉर्म जारी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर चौके और छक्के की बरसात कर दी. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में सिर्फ 14 बॉल में अर्धशतक लगाया और इसके साथ ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में सिर्फ 14 बॉल में 50 रन पूरे किए. यह भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है. न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी-20 मैच में 20 बॉल में नाबाद 68 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने सात चौके और पांच छक्के लगाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हार्दिक का रिकॉर्ड टूटा, युवराज का कीर्तिमान बाल-बाल बचा

अभिषेक शर्मा ने 14 बॉल में अर्धशतक लगाकर हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 16 बॉल में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड था. भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है. युवराज सिंह के नाम 12 बॉल में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है. अभिषेक शर्मा इस रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ दो रन से चूक गए. वह फुल मेम्बर देशों के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए.

FM टीम के खिलाफ सबसे तेज़ 50 (गेंदों के हिसाब से)

12 गेंदें- युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड डरबन 2007
13 गेंदें- जान फ्रायलिंक बनाम ज़िम्बाब्वे बुलावायो 2025
14 गेंदें- कॉलिन मुनरो बनाम श्रीलंका ऑकलैंड 2016
14 गेंदें- अभिषेक शर्मा बनाम न्यूज़ीलैंड गुवाहाटी 2026 *
15- क्विंटन डी कॉक बनाम वेस्ट इंडीज़ सेंचुरियन 2023

नौवीं बार 25 से कम बॉल में बनाया अर्धशतक

अभिषेक ने इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल में नौवीं बार 25 से कम बॉल में अर्धशतक लगाया, जो एक रिकॉर्ड है. अभिषेक शर्मा के अलावा सूर्य कुमार यादव ने भी टी-20 इंटरनेशनल में नौ बार 25 से कम बॉल में अर्धशतक लगाया है.

भारत को सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त

अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक से भारत ने तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 10 ओवर में आठ विकेट से हराकर पांच मैच की सीरीज अपने नाम कर ली. भारत ने 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावर-हिटिंग से इस मुकाबले को एकतरफा बना दिया जिसमें अभिषेक ने 20 गेंद में सात चौके और पांच छक्के से नाबाद 68 रन जबकि सूर्यकुमार ने 26 गेंद में छह चौके और तीन छक्के से नाबाद 57 रन बनाए.

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए महज 40 गेंद में 102 रन की अटूट साझेदारी से भारत ने 10 ओवर में दो विकेट पर 155 रन बनाकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली. सीरीज का चौथा मैच 28 जनवरी को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.