IND VS NZ: टीम इंडिया के लिए 'सिरदर्द' बनी इन खिलाड़ियों की खराब फॉर्म, फाइनल से पहले बढ़ी टेंशन
IND VS NZ: टीम इंडिया के लिए 'सिरदर्द' बनी इन खिलाड़ियों की खराब फॉर्म, फाइनल से पहले बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट हासिल किया है, मगर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के इन स्टार खिलाड़ियों ने काफी निराश किया है.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 6, 2026 9:46 PM IST
Team India
IND VS NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आठ मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाना है. इंग्लैंड के खिलाफ करीबी मुकाबले में सात रन से जीत दर्ज कर भारत ने फाइनल में एंट्री ली, मगर इस जीत के बाद टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी हुई है. अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह की खराब फॉर्म टीम के लिए सिरदर्द बनी हुई है. फाइनल में अगर इन खिलाड़ियों का खराब फॉर्म जारी रहा तो टीम इंडिया खिताब जीतने से चूक भी सकती है.
भारतीय टीम ने कुल चौथी और लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट हासिल किया है, मगर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के इन स्टार खिलाड़ियों ने काफी निराश किया है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री हुई फेल
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में वरुण ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 64 रन खर्च किए थे और उनके खाते में सिर्फ एक विकेट आया था. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ मैच में भी वरुण काफी महंगे साबित हुए थे. वरुण ने 4 ओवर में 40 रन दिए थे और सिर्फ एक ही विकेट निकाल सके थे. सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वरुण की कहानी कुछ ऐसी ही रही थी, प्रोटियाज टीम के बल्लेबाजों ने वरुण के 4 ओवर के स्पेल में 47 रन बनाए थे, वरुण के लिए पिछले कुछ मुकाबले बेहद निराशाजनक रहे हैं, सबसे अहम बात यह है कि वरुण बड़ी टीमों और अहम मुकाबलों में छाप नहीं छोड़ सके हैं.
शांत है अभिषेक शर्मा का बल्ला
अभिषेक शर्मा के लिए तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने की तरह रहा है. वह सात पारियों में अभिषेक कुल मिलाकर 89 रन ही बना सके हैं. ग्रुप स्टेज में खेले 3 मुकाबलों में अभिषेक का खाता तक नहीं खुल सका था. सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक 15 रन ही बना सके थे. जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक ने हालांकि 30 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली थी, इस पारी के बाद लगा था कि अभिषेक अपने रंग में लौट आए हैं, हालांकि, वेस्टइंडीज और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा.
अर्शदीप भी बेअसर
अर्शदीप सिंह की हालिया फॉर्म भी फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब बन गई है. अर्शदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अपने 4 ओवर के स्पेल में 51 रन खर्च कर दिए थे. वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने बिना कोई विकेट चटकाए 43 रन दिए थे. टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2026 में पांच मुख्य गेंदबाजों के साथ खेलती नजर आई है, यही वजह है कि अर्शदीप की खराब फॉर्म भारतीय टीम का गणित बिगाड़ रही है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.