IND vs SA: 4, 4, 4- अभिषेक शर्मा ने पूरे स्वैग से किया मार्को यानसन का स्वागत
IND vs SA: 4, 4, 4- अभिषेक शर्मा ने पूरे स्वैग से किया मार्को यानसन का स्वागत, कमाल की बल्लेबाजी
अभिषेक शर्मा ने मार्को यानसन का स्वागत पूरे स्वैग के साथ किया. मार्को यानसन की पहली तीन गेंदों पर चौके लगाए. और भारत को तेज शुरुआत दी.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - December 19, 2025 8:10 PM IST
abhishek-sharma (BCCI)
अभिषेक शर्मा जब तक क्रीज पर होते हैं धमाल मचाते रहते हैं. उनकी पारियां लंबी नहीं लेकिन आकर्षक और आक्रामक होती हैं. और ऐसा ही कुछ अहमदाबाद में देखा गया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मैच में अपनी पहली ही गेंद पर चौका लगाया. और उसके बाद साउथ अफ्रीका के पेसर मार्को यानसन का स्वैग के साथ स्वागत किया.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार, 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका के कप्तान मार्को यानसन ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
शर्मा ने पांचवें ओवर में भी यानसन के ओवर में लगातार दो चौके लगाए. अभिषेक शर्मा इस मैच में 21 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया.
शर्मा ने लुंगी नगिडी की गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला. इसके बाद जब याससन दूसरा ओवर फेंकने आए तो अभिषेक ने उनकी पहली ही गेंद पर कमाल का चौका लगाया. फुल लेंथ गेंद पर उन्होंने बल्ला घुमाया. और गेंद बाउंड्री लाइन के पार गई.
इसके बाद दूसरी गेंद भी ऑफ स्टंप के बाहर थी. शर्मा का बल्ला इस बार भी पूरी रफ्तार और ताकत के साथ घूमा. और गेंद बाउंड्री लाइन के पार गई.
ओवर की तीसरी गेंद पर भी चौका गया. हालांकि इस गेंद पर शर्मा ने बल्ला तो घुमाया लेकिन गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और शॉर्ट थर्डमैन पर खड़े फील्डर के ऊपर से बाउंड्री के पार गई.
एक टी20 कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय
रन
बल्लेबाज और साल
1614
2016 में विराट कोहली
1602
2025 में अभिषेक शर्मा*
1503
2022 में सूर्यकुमार यादव
1338
023 सूर्यकुमार यादव
1297
2023 यशस्वी जयसवाल
अभिषेक हालांकि इस पारी के बावजूद विराट कोहली का महारिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए. अभिषेक अगर पांचवें टी-20 मैच में कुल 47 रन बना लेते और वह एक कैलेंडर साल में टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाते.
विराट कोहली के नाम साल 2016 में एक टी20 कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है. कोहली ने साल 2016 में टी-20 में 1614 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा 13 रन से इस रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए. अभिषेक ने साल 2025 में 1602 रन बनाए और वह टी-20 एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.