- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Abid ali becomes 1st male cricketer to score ton in both odi and test debut 3878759
वनडे-टेस्ट डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले पहले पुरुष बल्लेबाज बने आबिद अली
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच रावलपिंडी में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ।
Published On Dec 15, 2019, 05:11 PM IST
Last UpdatedDec 15, 2019, 05:11 PM IST
पाकिस्तान की जमीन पर दस साल बाद खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर आबिद अली (Abid Ali) ने इतिहास रच दिया है। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे आबिद वनडे के बाद टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं। अली से पहले इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की एनिड बेकवेल (Enid Bakewell) ने ये कारनामा किया था।
श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट में आबिद ने 183 गेंदो पर इस फॉर्मेट में अपना पहला शतक जड़ा। 61वें ओवर में 95 रन के स्कोर पर खेल रहे आबिद विश्वा फर्नाडों की पहली गेंद पर चौका लगाकर 99 पर पहुंचे। अगली गेंद पर दो रन लेकर आबिद ने 100 का आंकड़ा पार किया। आबिद ने इसी साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में खेले गए अपने डेब्यू वनडे मैच में 112 रनों की पारी खेली थी।
IND vs WI: मैच के दौरान मैदान में घुसा कुत्ता, विंडीज के खिलाड़ियों ने की मस्ती
आबिद अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले 11वें पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। साथ ही वो पाकिस्तानी जमीन पर टेस्ट क्रिकेट की वापसी के बाद शतक जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज भी बने।
आबिद के बाद पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने नाबाद 102 रन की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की शतकीय पारियों के दम पर पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहला टेस्ट मैच ड्रॉ कराया। मैन ऑफ द मैच का खिताब 201 गेंदो पर 109 रन बनाने वाले आबिद को दिया गया।