- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Absence of allrounder forces India to play three fast bowlers says Virat Kohli
ऑलराउंडर ना होने पर तीन तेज गेंदबाज के साथ खेलना जरूरी- कोहली
उनका कहना था बिना ऑलराउंडर की टीम को तीन तेज गेंदबाज के साथ खेलना पड़ता है।
Published On Jan 22, 2019, 02:45 PM IST
Last UpdatedJan 22, 2019, 02:45 PM IST
Hardik Pandya @Getty Images
न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर वनडे से पहले भारतीय कप्तान ने तीन तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरने के सवाल पर जवाब दिया। उनका कहना था बिना ऑलराउंडर की टीम को तीन तेज गेंदबाज के साथ खेलना पड़ता है।
ऑलराउंडर पर निर्भर करता है अगर आप दुनिया की मजबूत टीम को देखें तो उसमें दो या कुछ में तीन ऑलराउंडर हैं। इससे आपको ज्यादा गेंदबाजी के विकल्प देता है। अगर विजय शंकर या फिर हार्दिक पांड्या टीम में नहीं खेलते हैं तो फिर तीन तेज गेंदबाज का खेलना सही होगा। अगर टीम में ऑलराउंडर है जो गेंदबाजी में योगदान कर सकता है तो फिर ऐसे किसी की जरूरत नहीं जो 140 की रफ्तार से गेंद डाले।
अगर टीम में ऑलराउंडर है तो फिर आप सही संतुलन बना सकते हैं। जब टीम में ऑलराउंडर नहीं होता है तब तीन तेज गेंदबाज को शामिल करना सही होता है। एशिया कप या फिर बाकी जहां भी तीन तेज गेंदबाज टीम में थे वहां हार्दिक नहीं था। जब तक टीम में ऑलराउंडर है तो तीन तेज गेंदबाज के बारे में नहीं सोचते हैं। जबतक की आप ऐसी जगह ना खेल रहे हों जहां कंडीशन स्पिनर के एकदम ही विपरीत रहे।
गौरतलब है एशिया कप में चोटिल होने के बाद से हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए कोई वनडे नहीं खेले हैं। एक टीवी शो पर महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी करने के बाद उनको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वापस भारत भेज दिया गया था।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला वनडे नेपियर के मैक्लीन पार्क पर खेला जाएगा। बुधवार को यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे शुरू होगा।