add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

युवराज सिंह की मराठा अरेबियंस टीम बनी T10 लीग चैंपियन, वॉल्टन की धमाकेदार फिफ्टी

मराठा अरेबियंस ने 16 गेंद बाकी रहते मैच और खिताब अपने नाम कर लिया

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 25, 2019 1:50 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की टीम मराठा अरेबियंस (Maratha Arabians) ने टी10 लीग (T10 League) का खिताब जीत लिया है.

ENG पर पारी से जीत के साथ NZ की बड़ी छलांग, AUS को पछाड़ बनी…

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में ड्वेन ब्रावो की कप्तानी वाली मराठा अरेबियंस ने शेन वॉटसन (Shane Watson) की अगुआई वाली डेक्कन ग्लेडिएटर्स (Deccan Gladiators) को 8 विकेट से पराजित कर दिया.

मराठा अरेबियंस की ओर से सलामी बल्लेबाज चाडविक वॉल्टन (Chadwick Walton) ने सबसे अधिक नाबाद 51 रन की पारी खेली. वॉल्टन ने 26 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के लगाए.

टिम पेन का कटाक्ष, “हम भारत के साथ डे-नाइट टेस्‍ट खेल सकते हैं अगर विराट…”

ग्लेडिएटर्स की ओर से मिगएल प्रीटोरियस और जहूर खान को एक-एक विकेट मिला.

ग्लेडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट पर 87 रन बनाए. उसकी ओर से आसिफ खान ने नाबाद 25 रन बनाए जबकि भनुका राजपक्षा ने 23 रन का योगदान दिया. उसके पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके.

ब्रावो ने झटके 2 विकेट

मराठा अरेबियंस के कप्तान और वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने 2 ओवर में 16 रन देकर सबसे अधिक 2 विकेट लिए. तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनघन, लसिथ मलिंगा और कासुन रजिता ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

मराठा अरेबियंस की धमाकेदार शुरुआत

88 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मराठा अरेबियंस टीम की ओर से ओपनर वॉल्टन और क्रिस लिन ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने 3.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े. लिन ने 10 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 16 रन बनाए. नजीबुल्लाह जादरान 5 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए.

वॉल्टन बने मैन ऑफ द मैच 

खिताबी मुकाबले में मैच जीताउ नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने वाले चाडविक वॉल्टन को मैन ऑफ द मैच चुना गया. टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए क्रिस लिन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर क्रिस लिन ने हाल में नाबाद 91 रन की पारी खेल इस लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था. लिन वही खिलाड़ी हैं जिन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स ने आगामी सीजन के लिए टीम से रिलीज कर दिया है.