- Home
- News
- Abu Dhabi T10 League 2021, Live Streaming: Tournament to be played between 19 November to 2 December
Abu Dhabi T10 League की तारीखों का ऐलान, IPL को ध्यान में रखते हुए बनाया शेड्यूल
आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों का आयोजन 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच किया जा सकता है।
Published On May 06, 2021, 02:56 PM IST
Last UpdatedMay 06, 2021, 02:56 PM IST
Abu Dhabi T20 League @ Twitter
आईपीएल (IPL 2021) के बाकी बचे मैचों का आयोजन 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच किया जा सकता है। माना जा रहा है कि टूर्नामेंट का आयोजन इस बार भी यूएई में हो सकता है। इस बात की भी संभावना है कि 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप का आयोजन यूएई में ही हो। जो 15 नवंबर को खत्म होगा। जिसे देखते हुए अबु धाबी टी10 लीग (Abu Dhabi T20 League 2021) का 5वां सत्र 19 नवंबर से दो दिसंबर तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। फाइनल का आयोजन यूएई के 50वें राष्ट्रीय दिवस के दिन होगा।
अबु धाबी 2021 टी10 लीग में मैचों की संख्या अधिक होगी। पिछले सत्रों में 10 दिन तक खेला गया यह टूर्नामेंट इस बार 15 दिन तक खेला जाएगा।
IPL 2021: Air Ambulance के जरिए चेन्नई लाए गए कोच Michael Hussey
टेन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के चेयरमैन शाजी उल मुल्क ने कहा, ‘‘यह गर्व की बात है कि 2017 में सिर्फ चार टीमों के साथ शुरू हुई यात्रा ऐसे चरण पर पहुंच गई है जहां टूर्नामेंट विश्व क्रिकेट कैलेंडर का अहम हिस्सा बन गया है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के शीर्ष क्रिकेटरों को बेहद लोकप्रिय प्रारूप में खेलते हुए देखना शानदार है और यह उभरते हुए खिलाड़ियों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ चुनौती पेश करने का मौका देता है।’’
बायो-बबल में Covid-19 के प्रवेश की जांच करेगा BCCI, सौरव गांगुली की मानें तो ये है मुख्य वजह
इस टूर्नामेंट का आयोजन पिछली बार कड़े कोविड नियमों के बीच हुआ था और इस बार भी ऐसा ही होगा। वर्ष 2017 में शुरू हुए अबु धाबी टी10 टूर्नामेंट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड से मान्यता हासिल है। इससे राउंड रोबिन प्रारूप और फिर एलिमेटर तथा फाइनल प्रारूप में खेला जाता है।