• Home
  • News
  • Abu Dhabi T10 League: Moeen Ali, Kennar Lewis power Northern Warriors to first win

Abu Dhabi T10 League: मोईन अली की विस्फोटक बल्लेबाजी, नॉर्दर्न वॉरियर्स को दिलाई शानदार जीत

Abu Dhabi T10 League: केनार लुईस ने मोईन अली के साथ पहले विकेट के लिए 106 रन जोड़े. पारी के दौरान दोनों बल्लेबाजों ने 49-49 रन बनाए.

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 25, 2021, 02:51 PM IST

Published On Nov 25, 2021, 02:51 PM IST

Last UpdatedNov 25, 2021, 02:51 PM IST

मोईन अली ने 19 गेंदों में ताबड़तोड़ 49 रन की पारी खेली. (PC- Twitter)

Abu Dhabi T10 League, The Chennai Braves vs Northern Warriors: मोईन अली (Moeen Ali) और केनार लुईस (Kennar Lewis) के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की मदद से नॉर्दर्न वॉरियर्स (Northern Warriors) ने चेन्नई ब्रेव्स (The Chennai Braves) को 19 रन से हराकर अबुधाबी टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की. मोईन (19 गेंदों पर 49, तीन चौके, पांच छक्के) और लुईस (19 गेंदों पर 49, छह चौके, तीन छक्के) ने पहले विकेट के लिये 106 रन जोड़े.

कप्तान रोवमैन पावेल ने 12 गेंदों पर 28 और समित पटेल ने नौ गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए, जिससे वॉरियर्स ने निर्धारित 10 ओवरों में चार विकेट पर 152 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके जवाब में दासुन शनाका की अगुवाई वाली चेन्नई ब्रेव्स की टीम 9.5 ओवर में 133 रन पर आउट हो गई. उसकी तरफ से भानुका राजपक्षे ने 13 गेंदों पर 34 और रवि बोपारा ने 13 गेंदों पर 30 रन बनाए.

वॉरियर्स की तरफ से ओसेन थॉमस ने तीन जबकि जोश लिटिल और उमर अली ने दो-दो विकेट लिए. अभिमन्यु मिथुन ने एक विकेट हासिल किया.

Editor's Pick