NEP VS WI: वेस्टइंडीज ने T20I में पहली बार किया यह कारनामा, नेपाल का क्लीन स्वीप का सपना टूटा
नेपाल ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराया. वेस्टइंडीज की टीम ने पहली बार किसी टी-20 इंटरनेशनल मैच में 10 विकेट से जीत हासिल की है.
Published On Oct 01, 2025, 07:22 AM IST
Last UpdatedOct 01, 2025, 07:22 AM IST
West Indies Win
NEP VS WI 3rd T20I: आमिर जंगू और एकीम ऑगस्टे के बीच नाबाद शतकीय (123*) साझेदारी की मदद से वेस्टइंडीज ने नेपाल को तीसरे टी-20 मैच में 10 विकेट से हरा दिया. हालांकि इस हार के बावजूद नेपाल की टीम ने टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया. कुशल भुर्तेल को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया.
वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैच में बड़ा कारनामा किया. वेस्टइंडीज की टीम ने टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार 10 विकेट से जीत हासिल की है. वहीं आमिर जंगू और एकीम ऑगस्टे की जोड़ी नेपाल के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में शतकीय साझेदारी करने वाली दूसरी जोड़ी बनी है. इससे पहले रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल ने साल 2023 में 103 रन की पार्टनरशिप की थी.
रेमन सिमंड्स ने गेंद से बरपाया कहर
इससे पहले वेस्टइंडीज के गेंदबाज रेमन सिमंड्स ने गेंद से कहर बरपाया और तीन ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिए, जिससे नेपाल की टीम 19.5 ओवर में 122 रन पर ढेर हो गई. कुशल भुर्तेल ने 29 बॉल में 39 रन की पारी खेली. इसके अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका.
वेस्टइंडीज ने 13वें ओवर में हासिल किया लक्ष्य
वेस्टइंडीज की टीम ने 123 रन के लक्ष्य को 12.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया. आमिर जंगू ने 45 बॉल में नाबाद 74 रन (पांच चौके,छह छक्के) और एकीम ऑगस्टे ने 29 बॉल में नाबाद 41 रन (चार चौके, दो छक्के) बनाए.
नेपाल ने 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा
नेपाल की टीम ने पहले और दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को हराया था, वहीं तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को जीत मिली. नेपाल ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया. पहली बार नेपाल की टीम ने पहली बार फुल मेम्बर टीम के खिलाफ सीरीज अपने नाम किया है.