- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Actor Suniel Shetty opens up about KL Rahul-Athiya Shetty wedding
होने वाले ससुर सुनील शेट्टी ने बताया कब होगी केएल राहुल की अथिया शेट्टी के साथ शादी
केएल राहुल ने हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर बतौर कप्तान वापसी की थी जिसमें टीम इंडिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। हालांकि राहुल बल्ले से इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए और दो मैचों में कुल मिलाकर 31 रन बनाए।
Published On Aug 24, 2022, 01:58 PM IST
Last UpdatedAug 24, 2022, 01:58 PM IST
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल लंबे समय से बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। दोनों के जल्द शादी के बंधन में बंधने की खबरें भी कई दिनों से चल रही हैं। इस बीच सुनील शेट्टी ने दोनों की शादी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी के बारें में जानकारी देते हुए कहा है कि कई सीरीज और टूर्नामेंट के चलते केएल राहुल शेड्यूल व्यस्त है और उनके पास शादी की तैयारी के लिए मुश्किल से ही समय है।
एक्टर सुनील शेट्टी ने कहा कि शादी दो दिन के ब्रेक में नहीं हो सकती है और जब भी दोनों चाहेंगे तब शादी होगी। उन्होंने कहा कि एक पिता होने के नाते मैं चाहता हूं कि मेरी बेटी की शादी हो जाए लेकिन राहुल का शेड्यूल बहुत ही व्यस्त हैं और उसके पास अभी समय नहीं है।
सुनील शेट्टी ने इंस्टेंट बॉलीवुड के रिपोर्टर से बातचीत में कहा,”मुझे लगता है कि जैसे ही बच्चे डिसाइड करेंगे तो शादी हो जाएगी। राहुल का शेड्यूल बिजी है। अभी एशिया कप है, वर्ल्ड कप है, साउथ अफ्रीका टूर है, ऑस्ट्रेलिया का टूर है। जब बच्चों को ब्रेक मिलेगा तब शादी होगी। एक दिन में शादी नहीं हो सकती ना।”
उन्होंने आगे कहा, “अभी पापा चाहते हैं की लड़की है तो शादी हो जाए, लेकिन एक बार राहुल को ब्रेक मिल जाए, बच्चे तय करें कब, क्यों… आप कैलेंडर देखेंगे तो डर जाएंगे। एक दिन का दो दिन का गैप है, और दो दिन में शाद नहीं हो सकती है। तो यही है, जब वक्त मिलेगा तो प्लानिंग जरूर होगी।”
View this post on Instagram
अथिया और राहुल काफी समय से डेटिंग कर रहे हैं और साल 2021 में फिल्म ‘तड़प’ के प्रीमियर पर दोनों ने कबूल किया था कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, सुनील शेट्टी अक्सर अपनी बेटी के साथ क्रिकेट मैचों का लुत्फ उठाते नजर आते हैं।। भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान ने गौरव कपूर के ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में कबूल किया था कि सुनील न केवल एक क्रिकेट फैन हैं, बल्कि वह खेल को भी बहुत अच्छी तरह समझते हैं।”
केएल राहुल ने हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर बतौर कप्तान वापसी की थी जिसमें टीम इंडिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। हालांकि राहुल बल्ले से इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए और दो मैचों में कुल मिलाकर 31 रन बनाए।