- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Adam Gilchrist says Australia will recover fast and everything will be fine soon
गिलक्रिस्ट बोले- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में सब कुछ जल्द सामान्य हो जाएगा
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलने गई है।
Published On Jun 13, 2018, 02:28 PM IST
Last UpdatedJun 13, 2018, 02:28 PM IST
Adam Gilchrist © Getty Images
बॉल टैंपरिंग विवाद में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की काफी फजीहत हुई है। टीम फिर से एकजुट होने की कोशिश कर रही है। इस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के दौरे पर है जहां उसे 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने के बाद उनकी टीम के लिए सब कुछ सामान्य हो जाएगा और टीम फिर पटरी पर लौट आएगी।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/west-indies-vs-sri-lanka-sri-lankas-angelo-mathews-lahiru-gamage-out-for-rest-of-west-indies-tour-719691″][/link-to-post]
दक्षिण अफ्रीका में मार्च में हुए इस स्कैंडल के बाद से कंगारू टीम पहली बार क्रिकेट के मैदान में उतर रही है। सीरीज का पहला टेस्ट 13 जून यानी आज खेला जाएगा। टीम की कमान विकेटकीपर टिम पेन के हाथों में है जबकि कोचिंग की जिम्मेदारी जस्टिन लैंगर संभाल रहे हैं।
वेबसाइट ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ के मुताबिक गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘ वो विश्वास जो ऑस्ट्रेलिया की टीम खो चुकी है उसे दोबारा हासिल करने के प्रयास में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज पहला कदम है। इसमें कोई शक नहीं है कि जो हुआ उसके लिए खिलाड़ी जिम्मेदार थे। अगले 12 महीने में इस टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। न सिर्फ दर्शकों, प्रशंसकों का विश्वास जीतने में बल्कि खिलाडि़यों को बनाने में भी।’
ऑस्ट्रेलिया की टीम में इस समय उसके नियमित कप्तान स्टीव स्मिथ और विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर नहीं हैं। दोनों पर एक-एक साल का बैन है। मेहमान टीम में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस भी नहीं हैं।
फिंच के साथ ओपनिंग कर सकते हैं शोर्ट या हेड
स्मिथ और वॉर्नर के उपलब्ध नहीं होने पर इस समय ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग ऑर्डर टॉप फोर में अदला-बदली देखी जा सकती है। शॉन मार्श को शीर्ष चार में बल्लेबाजी के लिए उतारने की उम्मीद है। इसके अलावा अनुभवी ओपनर एरोन फिंच के साथ ट्रेविस हेड या डी आर्सी शोर्ट से ओपनिंग कराई जा सकती है।