• Home
  • News
  • Adam Voges wants Steven Finn in England’s Ashes squad

एशेज के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल होंगे स्टीवेन फिन?

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम वोग्स का मानना है कि फिन एशेज में इंग्लैंड के लिए अहम साबित हो सकते हैं।

Edited By : Indo-Asian News Service |Sep 22, 2017, 10:31 PM IST

Published On Sep 22, 2017, 10:31 PM IST

Last UpdatedSep 22, 2017, 10:31 PM IST

स्टीवन फिन © Getty Images
स्टीवन फिन © Getty Images

इंग्लिश काउंटी मिडिलसेक्स के कप्तान एडम वोग्स ने अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज स्टीवन फिन को इंग्लैंड टीम में चुने जाने की बात कही है। फिन ने हाल ही में लंकाशायर के खिलाफ लॉर्डस के मैदान पर 79 रन देकर आठ विकेट लिए हैं। इसके एक दिन बाद ही वोग्स ने कहा है कि फिन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज के लिए जाने वाली इंग्लैंड टीम में होना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके वोग्स का मानना है कि फिन इस समय अपनी फॉर्म को तलाश कर रहे हैं।

ईसीबी डॉट को डॉट यूके ने वोग्स के हवाले से लिखा है, “फिन ने वैसी गेंदबाजी की है जैसी मैंने उन्हें कभी करते हुए नहीं देखा था। हमारे दो गेंदबाज टोबी रोलैंड जोंस, ओली रायनेर चोट के कारण नहीं खेल पाए। ऐसे में फिन का आना और गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालना शानदार है। उनके पास लय, तेजी है और वह अच्छे क्षेत्र में गेंदबाजी करते हैं।” वहीं फिन को भी उम्मीद है कि उन्हें इंग्लैंड की टीम में जगह मिलेगी। [ये भी पढ़ें: अपने करियर में राज सिंह डुंगरपुर के योगदान को याद कर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि मैं लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और अधिकतर मैचों में मैने तेज गति से गेंदबाजी की है। मैं अपनी गेंदबाजी से खुश हूं। अब यह सिर्फ चयनकर्ताओं पर निर्भर है कि वह मुझे ऑस्ट्रेलिया के लिए चुनते हैं या नहीं।” इंग्लैंड नवंबर में एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी जहां वह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद वह पांच वनडे मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगी। इसके अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया फरवरी में न्यूजीलैंड के साथ मिलकर त्रिकोणिय सीरीज में हिस्सा लेंगे।

Editor's Pick