- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Adam Zampa has been blessed with a baby posted a photo of his newborn child
श्रीलंका दौरे के बीच इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के घर गूंजी किलकारी, वाइफ ने दिया बेटे को जन्म
एडम जम्पा अपनी गर्लफ्रेंड हेरिएट पामर के साथ 23 जून 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे।
Published On Jun 12, 2022, 04:23 PM IST
Last UpdatedJun 12, 2022, 04:23 PM IST
Instagram/hattiezampa
ऑस्ट्रेलिया लेग स्पिनर एडम जाम्पा के घर एक नन्हा मेहमान आया है। एडम जाम्पा की वाइफ हेरिएट पामर ने बेटे को जन्म दिया है। एडम जाम्पा ने इंस्टाग्राम की स्टोरी शेयर कर अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की। बता दें, एडम जम्पा अपनी गर्लफ्रेंड हेरिएट पामर के साथ 23 जून 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे थे। एडम जम्पा और हेरिएट पामर को कोरोना वायरस महामारी के कारण दो बार अपनी शादी टालनी पड़ी थी।
एडम जम्पा ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से अपना आखिरी T20I मैच 5 अप्रैल को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। जम्पा श्रींलका दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं है। जम्पा की जगह मिचेल स्वेपसन और एश्टन एगर को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में जगह दी गई हैं। हालाँकि, स्वेपसन को तीन T20I मैचों की सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन एगर ने बेहतरीन इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की। T20I सीरीज कंगारू टीम 2-1 से अपने नाम कर चुकी है।
जम्पा इस साल IPL का हिस्सा नहीं थे। उन्हें IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिला था जिसके बाद उन्होंने अपना दुख प्रकट किया था। जम्पा ने कहा कि वह दुर्भाग्य से आईपीएल नीलामी में जगह नहीं बना पाया, ईमानदारी से कहूं तो थोड़ा अच्छा नहीं लगा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जम्पा 67 वनडे में 103 जबकि 62 T20I 71 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।