- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Adil Rashid: Chris Gayle is only human; it’ll take one good ball to get him out
क्रिस गेल की चुनौती पर आदिल राशिद का जवाब, 'इंसान ही हैं, गलती कर आउट होंगे'
कैरेबियिन दिग्गज क्रिस गेल ने विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास लेने का ऐलान किया है।
Published On Feb 19, 2019, 09:12 AM IST
Last UpdatedFeb 19, 2019, 09:12 AM IST
Joe Root, Adil Rashid (AFP)
हाल ही में विश्व कप के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर चुके वेस्टइंडीज दिग्गज क्रिस गेल ने इंग्लैंड टीम को चुनौती दी है। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की बीच 20 फरवरी से पांच वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। ऐसे में गेल ने इंग्लिश गेंदबाजों को यूनिवर्स बॉस से बचकर रहने की चेतावनी दी है। जिस पर इंग्लैंड लेग स्पिनर आदिल राशिद का जवाब आया है।
ये भी पढ़ें: ‘विश्व कप में जोफ्रा ऑर्चर के खेलने पर जल्द फैसला लेगा ईसीबी’
वनडे सीरीज से पहले राशिद ने गेल के बयान पर कहा, “ये उत्साहित करने वाला है। ये सभी के लिए चुनौती है। हमने पहले भी ऐसे खिलाड़ियों का सामना किया है जो लंबे हिट लगाते है। ये मेरे लिए उत्साहित करने वाला है, मैं अपनी योजनाओं को सही जगह पर लगा सकता हूं, और अपने वैरिएशंस का इस्तेमाल कर सकता हूं। मैं इसका इंतजार कर रहा हूं।”
ये भी पढ़ें: ‘अगले दो साल में विंडीज रैंकिंग में ऊंची छलांग लगाने पर करे कोशिश’
राशिद ने आगे कहा, “”स्पष्ट रूप से कुछ चिंताएं हैं, लेकिन आपको खुद पर विश्वास करना होगा, आपको आत्मविश्वास हासिल करना होगा। आपको मैदान पर जाना होगा और अपनी ताकत पर बने रहना होगा और विश्वास रखना होगा कि आप उसे आउट कर सकते हैं। वो केवल इंसान ही है। हम सभी इंसान हैं और गलतियां करते हैं। इसलिए उसे गलती करने और आउट होने में केवल एक गेंद लगेगी। इस तरह की मानसिकता की हमें जरूरत है।”
विश्व कप-एशेज पर नजर लेकिन बहुत आगे की नहीं सोच रहे राशिद
इंग्लैंड के सबसे अहम क्रिकेट सीजन में बाकी खिलाड़ियों की तरह राशिद भी विश्व कप और एशेज सीरीज को लेकर उत्साहित हैं लेकिन फिलहाल वेस्टइंडीज सीरीज पर उनका पूरा ध्यान है। उन्होंने कहा, “विश्व कप बहुत शानदार होगा। हम इसका इंतजार कर रहे हैं लेकिन उसके पहले भी काफी क्रिकेट खेलना जाना है। हम इस सीरीज को हल्के में नहीं ले सकते। हम अपना 100 प्रतिशत देंगे। किसी भी मैच की अच्छी शुरुआत करना अहम है। ये जानते हुए कि आगे विश्व कप और एशेज है, हम बहुत आगे की नहीं सोच सकते हैं। अभी लंबा रास्ता है। एक समय पर एक ही चीज के बारे में सोचना है। पहले हम वेस्टइंडीज सीरीज पर ध्यान देने की सोच रहे हैं।”