add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'वनडे रैंकिंग में इंग्‍लैंड को नंबर वन पर पहुंचाने में मॉर्गन का अहम योगदान'

राशिद ने मॉर्गन को महान कप्तान बताया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - October 26, 2018 4:33 PM IST

इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद ने कहा है कि टीम को वनडे में नंबर-1 रैकिंग पर पहुंचाने में कप्तान इयोन मॉर्गन का अहम योगदान रहा है।

राशिद ने मॉर्गन को महान कप्तान बताया है। अपने खेल में सुधार के लिए भी उन्होंने मॉर्गन को श्रेय दिया है। आदिल ने कहा है कि वह अभी तक जितने भी कप्तानों के अंडर में खेले हैं उनमें से मॉर्गन सर्वश्रेष्ठ कप्तान है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने राशिद के हवाले से लिखा है, ‘न्यूजीलैंड 2015 में खेले गए विश्व कप में हम जहां थे वहां से अब जहां तक पहुंचे हैं उसमें मॉर्गन का अहम योगदान रहा है। एक कप्तान, एक नेता और एक इंसान के तौर पर वह अपने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘ वह इस टीम के महान कप्तान हैं। उन्होंने ऐसा माहौल बनाया है जिसमें आप खेल सकते हो और मैदान के अंदर और बाहर खेल का लुत्फ उठा सकते हो।’

राशिद ने कहा, ‘वह जानते हैं कि आप अच्छे दौर से भी गुजरोगे और बुरे से भी। एक अच्छी सकारात्मक बात यह है कि अगर आप अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे हो या चीजें आपके लिए अच्छी नहीं जा रही हैं या टीम के लिए स्थिति खराब है तो इस बात का पता वह अपने चेहरे से नहीं लगने देते हैं जो उनका सकारात्मक पहलू है।’

आदिल ने अपने प्रदर्शन में सुधार का मॉर्गन का अहम योगदान बताते हुए कहा, ‘मेरी उन्होंने काफी मदद की है। उन्होंने मुझे विकेट लेने का आत्मविश्वास दिया है।’