- क्रिकेट न्यूज़
- News
- AFG vs IRE: Afghanistan Cricket Board announced team for upcoming ODI series against Ireland
आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगान टीम का ऐलान, इस तारीख से होंगे मैंच
तीन वनडे मैच अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे
Published On Jan 03, 2021, 04:43 PM IST
Last UpdatedJan 03, 2021, 04:43 PM IST
Afghanistan Cricket Board @ Twitter
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने आयरलैंड के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेली जानी थी लेकिन वीजा संबंधित समस्या के कारण अब यह सीरीज ओमान में खेली जाएगी। एसीबी ने इस बात की जानकारी दी।
कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हुई सीरीज खेलने श्रीलंका पहुंची इंग्लैंड टीम
तीन वनडे मैच 18, 21, 23 जनवरी को अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। एसीबी के निदेशक क्रिकेट राइस अहमदजाई ने कहा, टीम का चयन टीम का संतुलन, भविष्य और फिजिकल फिटनेस को देखकर किया गया है।
बायो सिक्योर प्रोटोकॉल तोड़ने के बाद आइसोलेशन में गए पांच भारतीय क्रिकेटर
अफगानिस्तान के कुछ क्रिकेटर इस समय बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेल रहे हैं। वह सीरीज की शुरुआत में टीम के जुड़ सकते हैं। आफगानिस्तान ने आखिरी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट पिछले साल मार्च में आयरलैंड के खिलाफ ही खेला था।
Brad Hogg की दशक की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम में केवल एक भारतीय, वार्नर-कुक करेंगे ओपनिंग, नबर-3 पर…
टीम : असगर अफगान (कप्तान), राहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रहमत शाह, नवीन उल हक, हसमतुल्लाह शाहिदी, नाजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान (उप-कप्तान), यामिन अहमदजाई, उस्मान घानी, अजमतुल्लाह ओमरजाई, गुलबदीन नैब सयैद अहमद शिरजाद, जावेद अहमदी, मुजीब उर रहमान, शारफाउद्दीन अशरफ।