• Home
  • News
  • AFG vs SL: Only thing we need to work on is to improve our batting in the middle overs, says Dimuth Karunaratne

AFG vs SL: दिमुथ करुणारत्‍ने बोले- हमें मध्‍यक्रम में बल्‍लेबाजी सुधारने की जरूरत

रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्‍तान पर 34 रन से जीत दर्ज की।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 05, 2019, 12:41 AM IST

Published On Jun 05, 2019, 12:41 AM IST

Last UpdatedJun 05, 2019, 12:41 AM IST

Dimuth Karunaratne © AFP

Dimuth Karunaratne © AFP

श्रीलंका के कप्‍तान दिमुथ कुरुणारत्‍ने का मानना है कि उनकी टीम विश्‍व कप में जीत का सिलसिला कायम रख सकती है। टीम को बस मध्‍यक्रम में बल्‍लेबाजी पर काम करने की जरूरत है।

अफगानिस्‍तान के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका को   नुवान प्रदीप (चार विकेट) और  लसिथ मलिंगा (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर जीत मिली। पहले बल्‍लेबाजी के दौरान श्रीलंका ने 22वें ओवर में 144 रन पर अपना दूसरा विकेट खोया था। इसके बाद पूरी टीम 201 रन पर ऑलआउट हो गई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- AFG vs SL: मलिंगा-नुवान प्रदीप की शानदार गेंदबाजी के चलते 34 रन से जीता श्रीलंका

दिमुथ करुणारत्‍ने ने कहा, “हमने काफी लंबे समय बाद अच्‍छी शुरुआत की थी, लेकिन अचानक विकेट गिरने शुरू हो गए। लगातार विकेट गिरने के कारण हम बैकफुट पर चले गए। इस मैच में हमारे लिए बस ये ही एक नकारात्‍मक हिस्‍सा रहा। अन्‍यथा हमारी गेंदबाजी और फिल्डिंग काफी अच्‍छी रही।”

श्रीलंका के कप्‍तान ने कहा, “पहला मैच हारने के बाद खुद को सकारात्‍मक रख पाना आसान नहीं होता। हमारे पास इस कंडीशन में खेलने का अनुभव है, जिसने काफी मदद की। एक क्षेत्र जिसमें हमें सुधार की जरूरत है वो है मध्‍यक्रम में बल्‍लेबाजी। इंग्‍लैंड में विकेट काफी महत्‍व रखती है। अगर अफगानिस्‍तान के सलामी बल्‍लेबाज रन बनाते रहते तो 187 रन के स्‍कोर का बचाव कर पाना इतना आसान नहीं होता।

पढ़ें:- CWC 2019: वर्ल्‍ड कप टीम से चहल की होगी छुट्टी, जडेजा को मिलेंगे लगातार मौके !

उन्‍होंने कहा, “उनके सलामी बल्‍लेबाज काफी अच्‍छा खेल रहे थे, लेकिन हमें पता था कि ये महज कुछ विकेट गिरने का सवाल है। एक बार विकेट मिलना शुरू हो गई तो हम उन्‍हें बैकफुट पर धकेल सकते हैं। हमें लगता है कि हम आगे भी जीत का सिलसिला कायम रख सकते हैं। हमें मध्‍य के ओवरों में अपनी बल्‍लेबाजी पर काम करने की जरूरत है।”

Editor's Pick