विंडीज के खिलाफ राशिद खान की अगुआई में अफगानिस्तान की वनडे और टी-20 टीम घोषित

दोनों टीमों के बीच सीरीज भारत में खेली जाएगी

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 25, 2019, 06:04 PM IST

Published On Oct 25, 2019, 06:04 PM IST

Last UpdatedOct 25, 2019, 06:04 PM IST

Rashid Khan @afp (File image)

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अगले महीने वेस्टइंडीज (West Indies Cricket Team) के साथ खेली जाने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है।

पढ़ें: VIDEO: पेसर श्रीसंत ने नेेट्स पर की वापसी, इस दिग्गज बल्लेबाज को किया बोल्ड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लखनउ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ये सीरीज खेली जाएगी।   विंडीज ने बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ हाल में खेली गई टी-20 ट्राई सीरीज (T-20 Tri Series) में अफगानिस्तान की जो टीम खेली थी उसमें से पांच खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है।

दोनों प्रारूपों में लेग स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) टीम की कमान संभालेंगे।

पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: तमिलनाडु को 60 रन से हराकर कर्नाटक ने जीता चौथा खिताब

तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे 6 जबकि दूसरा 9 को वहीं तीसरा वनडे 11 नवंबर को खेला जाएगा।   इसके बाद तीन टी-20 मैचों की सीरीज 14 नवंबर से शुरू होगी।   दूसरा मैच 16 और तीसरा मैच 17 नवंबर को खेला जाएगा।   दोनों टीमों के बीच एक मात्र टेस्ट 27 नवंबर को खेला जाएगा।

वनडे टीम :

राशिद खान (कप्तान), असगर अफगान, हजरतुल्लाह जाजाई, रहमत शाह, जावेद अहमदी, अफसर जाजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, नाजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शरफुद्दीन अशरफ, इब्राहिम जादरान, यामिन अहमदजई, नवीन उल हक, इकराम अखिलइल, मुजीब उर रहमान।

टी-20 टीम :

राशिद खान (कप्तान), असगर अफगान, हजरतुल्लाह जाजई, इब्राहिम जादरान, जावेद अहमदी, रहमतुल्लाह गुरबज, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, नाजिबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शरफउद्दीन अशरफ, फरीद अहमद मलिक, यमिन अहमदजई, नवीन उल हक, सयैद अहमद शिरजाद, मुजीब उर रहमान।

 

Editor's Pick