होप, पूरन और लुईस के अर्धशतक से विंडीज ने अफगानिस्‍तान को दिया 312 का लक्ष्‍य

वेस्‍टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 04, 2019, 06:42 PM IST

Published On Jul 04, 2019, 06:42 PM IST

Last UpdatedJul 04, 2019, 06:42 PM IST

Shai Hope with Nicholas Pooran @ AFP

Shai Hope with Nicholas Pooran @ AFP

लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे विश्‍व कप 2019 के 42वें मुकाबले में विंडीज की टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 311/6 रन बनाए।विंडीज के लिए शाई होप 77(92), इविन लुईस 58(78) और निकोलस पूरन 58(43) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

पढ़ें:- ‘कोहली रन मशीन लेकिन तेंदुलकर मेरे ऑल टाइम फेवरेट हैं’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया था। अपना आखिरी विश्‍व कप खेल रहे क्रिस गेल के लिए विंडीज का टूर्नामेंट का आखिरी मुकाबला अच्‍छा नहीं रहा। वो 18 गेंद खेलकर महज आठ रन पर आउट हुए। दौलत जादरान ने उन्‍हें इकराम अली के हाथों कैच आउट करवाया। दूसरे सलामी बल्‍लेबाज इविन लुईस ने जिसके बाद शाई होप के साथ मिलकर टीम के स्‍कोर को 100 रन के पार पहुंचाया। दोनों के बीच 88 रन ही अहम साझेदारी बनी। 25वें ओवर में अफगानिस्‍तान को राशिद खान ने दूसरी सफलता दिलाई। अर्धशतक बनाकर खेल रहे इविन लुईस मोहम्‍मद नबी को आसान कैच देकर आउट हुए।

नए बल्‍लेबाज शिमरोन हेटमेयर 39(31)और शाई होप ने पारी को आगे बढ़ाया। होप ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया। टीम का स्‍कोर जब 174 रन था तब हेटमेयर आउट हुए। 31 गेंद पर 39 रन बनाने के बाद उन्‍हें दौलत जादरान ने आउट किया। 12वें खिलाड़ी नूर अली जादरान ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद होप भी ज्‍यादा देर पिच पर नहीं टिक पाए। 38वें ओवर में मोहम्‍मद नबी ने उन्‍हें आउट कर अफगानिस्‍तान को चौथी सफलता दिलवाई।

पढ़ें: ‘लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए स्थिति के अनुकूल ढलना जरूरी’

पांचवें विकेट के लिए कप्‍तान जेसन होल्‍डर 45(33) और निकोलस पूरन ने 105 रन की अहम साझेदारी बनाई। दोनों ही बल्‍लेबाजों ने तेजी से रन बटोरे। होल्‍डर ने अपनी पारी में चार छक्‍के और एक चौका लगाया। 50वें ओवर की पहली गेंद पर पहले होल्‍डर ने पूरन को रनआउट करवाया। जिसके बाद अगली गेंद पर वो भी शॉट लगाने के प्रयास में सईद शिरज़ाद की गेंद पर दौलत जादरान को आसान कैच दे बैठे।

आखिरी ओवर में बल्‍लेबाजी के लिए आए कार्लोस ब्रेथवेट ने एक छक्‍के और दो चौकों की मदद से चार गेंद पर नाबाद 14 रन की पारी खेली।

Editor's Pick