• Home
  • News
  • Afg vs zim 2nd test day match report and highlights afghannistan look solid as asghar afghan smashed hundred 4482417

AFG vs ZIM: अफगान का शतक और हशमतउल्लाह की फिफ्टी से बड़े स्कोर की ओर अफगानिस्तान

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रही अफगानिस्तान ने मैच के पहले ही दिन 300 रन ठोककर विपक्षी टीम पर शिकंजा कस लिया है.

Edited By : India.com Staff |Mar 10, 2021, 08:42 PM IST

Published On Mar 10, 2021, 08:42 PM IST

Last UpdatedMar 10, 2021, 08:42 PM IST

आबू धाबी में जिम्बाब्वे (AFG vs ZIM) के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेल रही अफगानिस्तान ने कप्तान (Asghar Afghan) असगर अफगान (106*) और (Hashmatullah Shahidi) हशमतउल्लाह शाहिदी (86*) की दमदार पारियों की बदौलत अपनी टीम को टेस्ट मैच के पहले ही दिन मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा ओपनिंग बल्लेबाज Ibrahim Zadran (इब्राहिम जादरान) ने भी 72 रनों की उम्दा पारी खेली. पहले दिन का खेल खत्म होने तक अफगानी टीम ने 3 विकेट गंवाकर 307 रन जोड़ लिए थे. मैच के दूसरे दिन गुरुवार को अब वह इस स्कोर बड़े टोटल में तब्दील करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

आज दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान अजगर अफगान 135 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा कर चुके थे, जबकि उनके जोड़ीदार शाहिदी एक मंझे हुए टेस्ट बल्लेबाज की तरह क्रीज पर टिके हुए हैं. शाहिदी ने 229 गेंदों का सामना कर 12 चौकों की मदद से अभी 86 रन ही बनाए हैं. मैच के दूसरे दिन वह अपना शतक बनाकर इसे बड़ी पारी में तब्दील करना चाहेंगे. दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 186 रनों की अविजित साझेदारी हो चुकी है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/ICC/status/1369630865207173127?s=20

अफगान के करियर का यह पहला शतक है. वहीं, शाहिद के करियर का यह दूसरा अर्धशतक है, जबकि जादरान के करियर का यह तीसरा अर्धशतक रहा. जिम्बाब्वे की ओर से रेयान बुल और विक्टर नयोची को अब तक 1-1 विकेट मिला है, जबकि रहमत शाह (23) रन आउट होकर पवेलियन लौटे. इससे पहले, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 6 रन के स्कोर पर ही जावेद अहमदी (4) का विकेट गंवा दिया.

इसके बाद जादरान ने रहमत शाह (23) के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े. शाह के टीम के 56 के स्कोर पर आउट होने के बाद जादरान ने शाहिदी के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की. जादरान ने 130 गेंदों पर 8 चौके जड़े. इससे पहले अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को पहले टेस्ट 10 विकेट से मात दी थी. अब यह टेस्ट जीतकर वह उसका 2-0 से सफाया करना चाहेगा.

इनपुट : IANS

Editor's Pick