add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मोहम्मद शहजाद बोले, विराट कोहली से ज्यादा लंबे छक्के जड़ सकता हूं

मोहम्मद शहजाद का कहना है कि जब वह दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज से ज्यादा लंबे छक्के जड़ सकते हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Updated on - May 3, 2018 7:02 PM IST

अफगानिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद शहजाद का वजन 90 किग्रा से अधिक है लेकिन उनके विचार फिटनेस के प्रति जुनूनी विराट कोहली से पूरी तरह उलट हैं। उनका कहना है कि जब वह दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज से ज्यादा लंबे छक्के जड़ सकते हैं तो उन्हें इस तरह की कड़े फिटनेस कार्यक्रम की जरूरत नहीं है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘‘देखिये हम फिटनेस भी पूरी करते हैं और खाते भी पूरा है। क्या आप मुझे विराट कोहली की तरह फिटनेस के प्रति जुनूनी देखना चाहते हैं तो यह संभव नहीं है लेकिन मैं वजन कम करने पर काम कर रहा हूं।’’

शहजाद ने कहा कि हर कोई कोहली की तरह नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘जितना लंबा छक्का वो ( कोहली ) मारते हैं, मैं उनसे ज्यादा लंबा छक्का मार सकता हूं, उनकी तरह इतनी डाइट करने की क्या जरूरत है।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-rohit-sharma-shows-sportsman-spirit-against-royal-challengers-bangalore-707931″][/link-to-post]

पाकिस्तान में शरणार्थी शिविर में खेल चुका यह खिलाड़ी भारत में काफी समय बिताता है और दावा करता है कि वह शीर्ष भारतीय क्रिकेटरों को अच्छी तरह जानता है। उनका कहना है कि भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी उनके ‘ अच्छे मित्र ’ हैं और सुरेश रैना और शिखर धवन के साथ भी उनकी घनिष्ठता है।

इस क्रिकेटर को ‘ ज्यादा वजन ’ होने के कारण आलोचनायें भी झेलनी पड़ती हैं लेकिन वह मैच विजयी पारियों से इन आलोचकों को चुप कर देता है। वह टी 20 में अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी है और वनडे में रन जुटाने में मोहम्मद नबी के बाद दूसरे नंबर पर है।

उन्होंने कहा , ‘‘ मेरे कोच ( फिल सिमन्स ) जानते हैं कि मैं 50 ओवर तक खेल सकता हूं और 50 ओवर तक बल्लेबाजी कर सकता हूं। मैंने वजन को कभी भी बीच में नहीं आने दिया। ’’

वह इस समय जून में बेंगलुरू में भारत के खिलाफ अपनी टीम के पहले टेस्ट के लिये तैयारियों में जुटे हैं।