• Home
  • News
  • Afghanistan A prevail over India A by 4 runs under DLS method

तिलक, गायकवाड़, प्रभसिमरन का अर्धशतक 'बेकार', अफगानिस्तान से हारा भारत

भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 349 रन बनाए. प्रभसिमरन ने 69 गेंद में 84, गायकवाड़ ने 80 गेंद में 66 रन और तिलक ने 73 गेंद में 66 रन की पारी खेली.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 11, 2026, 07:38 PM IST

Published On Jun 11, 2026, 07:38 PM IST

Last UpdatedJun 11, 2026, 07:38 PM IST

IND VS AFG

IND VS AFG

अफगानिस्तान ए की टीम ने गुरुवार को सितारों से सजी भारत ए टीम को त्रिकोणीय वनडे सीरीज के वर्षा से बाधित मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर चार रन से हरा दिया. त्रिकोणीय वनडे सीरीज में भारत की यह पहली हार है.

कप्तान तिलक वर्मा, उपकप्तान रूतुराज गायकवाड़ और सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के अर्धशतकों की मदद से भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 349 रन बनाए. प्रभसिमरन ने 69 गेंद में 84, गायकवाड़ ने 80 गेंद में 66 रन और तिलक ने 73 गेंद में 66 रन बनाए. हल्की बूंदाबांदी के कारण मैच प्रति टीम 49 ओवर का कर दिया गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बारिश से पूरा नहीं हो सका मैच, डकबर्थ लुईस नियम से जीता अफगानिस्तान

बार बार बारिश के कारण खेल बाधित होने के बाद अफगानिस्तान ए को 38 ओवर में 294 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. कप्तान इमरान ( 70 गेंद में नाबाद 75) और हसन इसाखिल ( 29 गेंद में 34) ने अफगानिस्तान को आक्रामक शुरूआत दी. बहीर शाह ( 52 गेंद में 51) और इमरान ने मिलकर टीम को 25 . 5 ओवर में दो विकेट पर 177 रन तक पहुंचाया जब फिर बारिश शुरू हो गई, उस समय अफगानिस्तान डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर लक्ष्य से चार रन आगे था और मैच आगे नहीं खेले जाने के कारण अफगानिस्तान को विजेता घोषित किया गया.

वैभव सूर्यवंशी ने दिलाई भारत को विस्फोटक शुरुआत

इससे पहले भारत की शुरूआत अच्छी रही और वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंद में नौ चौकों की मदद से 44 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में एक भी छक्का लगाये बिना 200 का स्ट्राइक रेट कायम रखा. सूर्यवंशी और प्रभसिमरन ने पहले विकेट के लिये 7.1 ओवर में 74 रन की साझेदारी की. सूर्यवंशी ने ऑफ स्टम्प के बाहर पड़े अब्दुल्ला अहमदजइ के बाउंसर पर विकेट के पीछे मोहम्मद इशाक को कैच थमाया, अहमदजइ ने 68 रन देकर पांच विकेट चटकाए.

रियान पराग के दाहिने कंधे की हुई सर्जरी, जानें कब होगी मैदान पर वापसी ?

प्रभसिमरन ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक

प्रभसिमरन ने तीसरे विकेट के लिये गायकवाड़ के साथ 79 रन की साझेदारी की, उन्होंने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार अर्धशतक भी जमाया, वह हालांकि शतक से चूक गए और इमरान मीर की गेंद पर विकेट गंवा बैठे, इसके बाद गायकवाड़ और तिलक ने 78 रन की साझेदारी की.

गायकवाड़ और आयुष बडोनी लगातार दो गेंदों पर फरमानुल्लाह सफी का शिकार हुए. भारत का स्कोर 38वें ओवर में तीन विकेट पर 245 रन से पांच विकेट पर 245 रन हो गया. तिलक ने सूर्यांश शेडगे (27 गेंद में 40 रन) के साथ छठे विकेट के लिये 70 रन जोड़कर भारत को 300 रन के पार पहुंचाया.

Editor's Pick