• Home
  • News
  • Afghanistan A will join South Africa A, India A in triangular series

ऑस्ट्रेलिया के हटने के बाद अब ये देश खेलेगा दक्षिण अफ्रीका में त्रिकोणीय सीरीज

दक्षिण अफ्रीका में त्रिकोणीय सीरीज खेली जानी है

Edited By : Manoj Shukla |Jul 17, 2017, 04:41 PM IST

Published On Jul 17, 2017, 04:41 PM IST

Last UpdatedJul 17, 2017, 04:41 PM IST

अफगानिस्तान टीम © Getty Images (File Photo)
अफगानिस्तान टीम © Getty Images (File Photo)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ सैलरी विवाद के कारण ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली त्रिकोणीय सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि अब 3 देशों के इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया ए की जगह अफगानिस्तान ए टीम को शामिल कर लिया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इस खबर की जानकारी देते हुए कहा, ”हमें इस बात की बेहद खुशी है कि अफगानिस्तान ने हमारे प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। उनकी क्रिकेट में बहुत तेजी से सुधार हो रहा है और हाल ही में उन्हें टेस्ट टीम का दर्जा दिया जाना इस बात का सबूत भी है।” [ये भी पढ़ें: रंगना हैराथ ने टेस्ट क्रिकेट में 30 पांच विकेट हॉल पूरे किए]

बोर्ड ने आगे कहा, ”अफगानिस्तान में क्रिकेट को काफी पसंद किया जाता है और इस लिहाज से उनकी युवा टीम को दक्षिण अफ्रीका के इस दौरे पर काफी कुछ सीखने को मिलेगा” इस मौके पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा, ”हमने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। ये पहली बार होगा जब हम दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेंगे। हमें यकीन है कि इस दौरे से हमारी युवा टीम को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।” आपको बता दें कि त्रिकोणीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ए, अफगानिस्तान ए के अलावा तीसरी टीम भारत ए की है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत 26 जुलाई से होगी और इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 अगस्त को खेला जाएगा। हालांकि इससे पहले इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ए की टीम को भी शामिल होना था लेकिन बोर्ड के साथ सैलरी विवाद के कारण खिलाड़ियों ने दौरे का बहिष्कार किया और जिसके कारण अफगानिस्तान ए की टीम को खेलने का मौका मिला। हाल ही में अफगानिस्तान और आयरलैंड की टीम को टेस्ट दर्जा मिला है। अफगानिस्तान की किसी भी टीम का ये पहला दक्षिण अफ्रीकी दौरा है।

Editor's Pick