Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 19, 2025 6:55 AM IST

दुबई: अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने साफ कर दिया है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वनडे इंटरनेशनल से संन्यास नहीं ले रहे हैं. चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत बुधवार, 19 फरवरी 2025 से हो रही है. हालांकि 40 साल के इस खिलाड़ी ने यह जरूर कहा कि अब वह इस टूर्नमेंट के बाद अपने मैचों की संख्या जरूर कम देंगे. इसके साथ ही नबी का एक और सपना भी है. उनका सपना है कि वह अपने 18 साल के बेटे हसन इसाखेल के साथ राष्ट्रीय टीम के लिए वनडे इंटरनेशनल मैच खेलें.
मोहम्मद नबी ने साल 2009 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. और उम्र के साथ-साथ उनके खेल में लगातार निखार आता गया. इस पूर्व कप्तान ने अफगानिस्तान की टीम को बनाने और संवारने में अहम भूमिका निभाई. अफगानिस्तान की टीम अब चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कर रही है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप बी में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ है. बीते कुछ वक्त में इस टीम के खेल में काफी सुधार हुआ है. भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में उसकी टीम वैसे भी बहुत खतरनाक हो जाती है.
इससे पहले नबी ने घोषणा की थी कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे. हालांकि अब उन्होंने कहा है कि वह अपना 50 ओवर फॉर्मेट का करियर जारी रखेंगे.
नबी के बेटे हसन ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान की टीम का प्रतिनिधित्व किया है. वह 16 अलग-अलग लीग और घरेलू क्रिकेट में 16 टी20 मैच खेल चुके हैं. इन मैचों में उन्होंने 426 रन बनाए हैं. नबी को पूरी उम्मीद है कि उनका बेटा जल्द ही राष्ट्रीय टीम का हिस्सा भी बनेगा.
चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत से पहले नबी ने कहा, ‘यह मेरा ख्वाब है. उम्मीद है कि हम ऐसा कर पाएंगे. वह बहुत अच्छा कर रहा है. वह बहुत मेहनती है और साथ ही मैं भी उसे जोर लगाने के लिए कह रहा हूं.’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं चाहता हूं कि वह अपने लक्ष्य तय करे. अगर आपको उच्च-स्तरीय क्रिकेटर बनना है तो उसके लिए आपको मेहनत करनी होगी. 50-60 रन बनाना काफी नहीं होगा. आपको 100 से ज्यादा रन बनाने होंगे. वह मेरी बात को सुनता है और अपनी मेहनत में इजाफा करता है. जब भी वह मुझसे बात करता है तो मैं उसे सलाह देता हूं और उसका विश्वास बढ़ाता हूं.’
चैंपियंस ट्रॉफी में आने से पहले नबी ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने फॉर्च्युन बरिशल को खिताब जीतने में मदद की. 11 मैचों में 8 विकेट लेने के साथ-साथ उन्होंने जरूरत पड़ने पर टीम के लिए बल्ले से भी योगदान दिया.
नबी की खासियत है कि वह दबाव में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. और अफगानिस्तान के मिडल-ऑर्डर को संभालने का काम करते हैं. इसके साथ ही वह अपनी स्पिन गेंदबाजी से वह पाकिस्तान की पिचों पर मददगार साबित हो सकते हैं.
नबी ने कहा, ‘यह मेरे आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच नहीं होंगे. हां, मैं शायद कम वनडे इंटरनेशनल खेलूं ताकि युवाओं को अधिक मौके मिल सकें और उन्हें अधिक अनुभव मिलें. मैंने अपने सीनियर खिलाड़ियों के साथ बात की. हाई-लेवल मैचों में शायद मैं खेलूं. शायद न खेलूं. देखते हैं. यह मेरी फिटनेस पर निर्भर करेगा.’
अगर नबी राष्ट्रीय टीम के साथ कम मैच खेलते हैं तो वह विदेशों में टी20 लीग में खेल सकते हैं. आईपीएल 2024 में वह मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे. लेकिन आईपीएल मेगा-ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
