- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Afghanistan announced squad for the T20 World Cup 2022
टी-20 वर्ल्ड कप के लिये अफगानिस्तान की टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
मो. नबी अफगानिस्तान टीम की कमान संभालेंगे जबकि नजीबुल्लाह जादरान टीम के उपकप्तान होंगे. टीम में राशिद खान, मुजीब उर रहमान, गुरबाज जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं.
Published On Sep 15, 2022, 02:33 PM IST
Last UpdatedSep 15, 2022, 02:33 PM IST
Afghanistan cricket team (Photo-ICC Twitter page)
अफगानिस्तान ने अक्टूबर नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिये 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. मो. नबी टीम की कमान संभालेंगे. नजीबुल्लाह जादरान टीम के उपकप्तान होंगे.
शिनवारी, हशमतुल्लाह शाहिदी, अफसर जजई, करीम जनत, नूर अहमद जो एशिया कप में टीम का हिस्सा थे, उन्हें टी-20 विश्व कप टीम में जगह नहीं दी गई है. अफगानिस्तान की टीम टी-20 विश्व कप 2022 में अपना पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी.
अफगानिस्तान की 15 सदस्यीय टीम:
मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, दरवीश रसूली, फरीद अहमद मलिक, फजल हक फारूकी, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, कैस अहमद, राशिद खान, सलीम सफी और उस्मान गनी।
रिजर्व खिलाड़ी: अशरफ जजई, शर्फुदीन अशरफ, रहमत शाह, गुलबदीन नईब
टी-20 विश्व कप 2022 में अफगानिस्तान का शेड्यूल:
22 अक्टूबर- अफगानिस्तान vs इंग्लैंड
26 अक्टूबर- अफगानिस्तान vs न्यूजीलैंड
28 अक्टूबर- अफगानिस्तान vs TBA
01 नवंबर- अफगानिस्तान vs TBA
04 नवंबर- अफगानिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया.