- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Afghanistan batter Noor Ali Zadran announces retirement from International cricket
नूर अली जादरान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, पिछले महीने टेस्ट में हुआ था डेब्यू
अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज ने देश के लिए दो टेस्ट, 51 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें उन्होंने 1930 रन बनाए.
Published On Mar 08, 2024, 05:42 PM IST
Last UpdatedMar 08, 2024, 05:42 PM IST
(Photo-Twitter)
नई दिल्ली. अफगानिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज नूर अली जादरान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है. जादरान ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. सिर्फ दो टेस्ट मैच खेलने के बाद उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा की है.
35 साल के बल्लेबाज नूर अली जादरान ने 2009 में स्कॉटलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान के पहले वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था तथा इस मैच में 28 गेंद पर 45 रन बनाए थे, उन्होंने अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच टेस्ट मैच के रूप में आयरलैंड के खिलाफ पिछले सप्ताह खेला था.
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को ट्वीट किया, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज नूर अली जादरान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है, उन्होंने अफगानिस्तान की तरफ से दो टेस्ट, 51 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें उन्होंने 1930 रन बनाए. उनके नाम पर 11 अर्धशतक और एक शतक दर्ज है.
भतीजे ने नूर अली जादरान को थी टेस्ट कैप
अफगानिस्तान के इस सलामी बल्लेबाज ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 2010 में खेला था जो अफगानिस्तान का इस प्रारूप में दूसरा मैच था. जादरान ने इस साल के शुरू में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया, तब उन्हें टेस्ट कैप उनके भतीजे और टीम के साथी इब्राहिम जादरान में सौंपी थी. उन्होंने दो फरवरी 2024 को टेस्ट डेब्यू किया था और इसके एक महीने बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान किया है.