अफगानिस्तान ने वनडे में दूसरी बार श्रीलंका को हराया, इब्राहिम जदरान ने जड़ा शतक

अफगानिस्तान ने इब्राहिम जदरान के शतक (106 रन),  गुरबाज (53 रन) और रहमत शाह (52 रन) के अर्धशतक से 50 ओवर में आठ विकेट पर 294 रन बनाए. श्रीलंका 234 रन पर ढेर हो गई.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 26, 2022, 08:20 AM IST

Published On Nov 26, 2022, 08:20 AM IST

Last UpdatedNov 26, 2022, 08:20 AM IST

SL VS AFG

SL VS AFG (Photo-ICC Twitter page)

इब्राहिम जदरान के शतक और फजल हक फारुकी की धारदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने श्रीलंका को पहले वनडे मैच में 60 रन से हरा दिया. वनडे इंटरनेशनल में दूसरी पारी अफगानिस्तान की टीम ने श्रीलंका को मात दी है. इससे पहले 2018 एशिया कप में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराया था.

शुक्रवार को खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने इब्राहिम जदरान के शतक (106 रन),  गुरबाज (53 रन) और रहमत शाह (52 रन) के अर्धशतक से 50 ओवर में आठ विकेट पर 294 रन बनाए. ओपनर गुरबाज और इब्राहिम जदरान के बीच 84 रन की साझेदारी हुई. नजीबुल्लाह ने 42 रन और गुलबदीन ने 22 रन का योगदान दिया. श्रीलंका के लिए वनिंदु हसरंगा ने दो विकेट लिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह भी पढ़ें:

कप्तानी छोड़ी और तूफान मचा दिया, पूरन ने लगातार दो मैच में अर्धशतक लगाकर टीम को दिलाई जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 38 ओवर में 234 रन पर ढेर हो गई. पाथुम निशंका 85 रन और वनिंदु हसरंगा 66 रन (46 गेंद) को छोड़कर कोई और बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. फजल हक फारुकी ने नौ ओवर में 49 रन देकर चार विकेट लिए, वहीं गुलबदीन को तीन सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड से हार के बाद भी भारत विश्व कप सुपर लीग प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर कायम

इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. सीरीज का दूसरा मैच रविवार 27 नवंबर को खेला जाएगा. इब्राहिम जदरान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Editor's Pick