×

मनोज प्रभाकर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच नियुक्त

मुख्य कोच इंजमाम उल हक के साथ अफगान टीम को सिखाएंगे क्रिकेट की बारिकियां

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 19, 2015 12:42 PM IST

मनोज प्रभाकर अपने दौर में भारत के बेस्ट स्विंग गेंंदबाजों में एक थे © Getty Images
मनोज प्रभाकर अपने दौर में भारत के बेस्ट स्विंग गेंंदबाजों में एक थे © Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी मनोज प्रभाकर को अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। प्रभाकर की नियुक्ति टी-20 विश्व कप तक के लिए हुई है, जिसका आयोजन मार्च 2016 में भारत में किया जाएगा। मनोज प्रभाकर अपनी नई भूमिका के साथ अफगानिस्तान टीम के मुख्य कोच इंजमाम उल हक की मदद करेंगे। प्रभाकर ने कहा है कि वह इस नई जिम्मेदारी से खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि प्रतिभाशाली अफगानिस्तान टीम को उनकी कोचिंग से फायदा होगा। प्रभाकर की नियुक्ति से कुछ दिनों पहले ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच सुविधाओं के आदान-प्रदान को लेकर एक समझौता हुआ था। ALSO READ: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका टेस्ट का फुल स्कोरबोर्ड

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर अफगानिस्तान के मुख्य कोच इंजमाम उल हक के साथ अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारिकियां सिखाएंगे। मनोज प्रभाकर ने कहा कि अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी बहुत ही प्रतिभाशाली हैं उनको मेरी और इंजमाम की कोचिंग से फायदा होगा। ALSO READ: जब बिली बाउडन ने क्रिकेट में किया रेड और यलो कार्ड का इस्तेमाल

TRENDING NOW

गौरतलब है कि अफगानिस्तान टीम ने वनडे विश्व कप 2015 में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया था। इंजमाम उल हक की कोचिंग में टीम ने हालिया कुछ टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। अपने दौर में भारत के बेस्ट स्विंग गेंदबाज रहे मनोज प्रभाकर के जुड़ने से टीम के गेंदबाजों को भारतीय कंडीशन में गेंदबाजी की जानकारी मिलेगी और वे प्रभाकर से स्विंग की बारिकियों को भी सीख पाएंगे, जिससे टीम को टी-20 विश्व कप में फायदा मिलेगा। मनोज प्रभाकर ने भी उम्मीद जतायी कि अफगानिस्तान की टीम भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी। ALSO READ: कहर मचाने को तैयार क्रिस गेल का गोल़्डेन बैट