अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने असगर अफगान को कप्तान पद से हटाया

असगर अफगान को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से हटाकर तीन नए कप्तान नियुक्त किए गए हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 05, 2019, 02:46 PM IST

Published On Apr 05, 2019, 02:46 PM IST

Last UpdatedApr 05, 2019, 02:46 PM IST

Asghar Afghan World Cup

Asghar Afghan was removed as Afghanistan captain ahead of the World Cup. © AFP

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज असगर अफगान को वनडे, टेस्ट और टी20 तीनों टीमों के कप्तान पद से हटा दिया है। अलग फॉर्मेट-अलग कप्तान नीति अपनाते हुए एसीबी ने राशिद खान को टी20, गुलबदीन नायब को वनडे और रहमत शाह को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया है।

ये भी पढ़ें: बैंगलुरू को पहली जीत की तलाश, सफलता की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अब असगर की जगह नायब इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की अगुवाई करेंगे। अफगान बोर्ड ने राशिद खान को वनडे फॉर्मेट में टीम का उप कप्तान नियुक्त किया है। वहीं शफीकुल्लाह शफ़ीक़ और हशमतुल्लाह शाहिदी क्रमश टी20 और टेस्ट टीम के उप कप्तान होंगे।

ये भी पढ़ें: हमारी टीम लगातार चार मैच हारने के लायक नहीं है: पार्थिव पटेल

विश्व कप में अफगानिस्तान की कमान संभालने को तैयार 28 वर्षीय ऑलराउंडर नायब ने पहले कभी टीम की कप्तानी नहीं की है। नायब ने अफगानिस्तान के लिए खेले 52 वनडे मैचों में 807 रन बनाने के साथ 40 विकेट लिए हैं। वहीं 38 टी20 मैचों में उनके नाम 432 रन और 9 विकेट हैं। पांच प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले नायब ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है।

Editor's Pick