add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अफगान टीम से जुड़ा भारतीय, वर्ल्ड कप से पहले उठाया बड़ा फैसला

मिलाप मेवाड़ा के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो 1996 से 2005 तक वह बड़ोदा और वेस्ट जोन का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - August 13, 2023 8:58 PM IST

Afghanistan Cricket Team: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) की तैयारी में जोर-शोर से लगी है. इस तैयारी का अंदाजा उसके ताजा फैसले से साफ लगाया जा सकता है. दरअसल, अफगानिस्तान ने एक भारतीय दिग्गज को अपने साथ जोड़ा है जिसका नाम है मिलाप मेवाड़ा (Milap Mewada). मिलाप को अफगानिस्तान ने अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है.

मिलाप मेवाड़ा बड़ौदा के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. इससे पहले अफगानिस्तान ने मेवाड़ा को बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान का बल्लेबाजी कोच बनाया था. हालांकि तब उनका कार्यकाल कम समय के लिए था. लेकिन अब मिलाप के साथ अफगान टीम ने दिसंबर तक का करार किया है. इस साल 50 ओवर का वर्ल्ड कप भारत में होना है और ऐसे में अफगानिस्तान को मेवाड़ा के अनुभव और कौशल का फायदा मिलने की उम्मीद है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोचिंग का 32 साल का अनुभव

मिलाप मेवाड़ा के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो 1996 से 2005 तक वह बड़ोदा और वेस्ट जोन का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उनके पास 11 फर्स्ट-क्लास और 26 लिस्ट ए मैच खेलने का अनुभव है. 48 साल के मिलाप मेवाड़ा के पास क्रिकेट कोचिंग का लगभग 32 साल का अनुभव है. साल 2004 में उन्होंने अपना आखिरी प्रोफेशनल मैच खेला था जिसके बाद वह कोचिंग देने लगे.

मेवाड़ा का इरफान पठान से भी गहरा नाता है. दोनों बड़ौदा की टीम में एक साथ खेल चुके हैं. यही नहीं, मिलाप हैदराबाद और जम्मू-कश्मीर टीम को भी कोचिंग दे चुके हैं. यही वजह है कि इरफान ने मिलाप को अफगानिस्तान का बल्लेबाजी कोच बनने की बधाई दी है.