• Home
  • News
  • Afghanistan cricket team captain asghar afghan gets engaged for the second time 4209678

इस क्रिकेट कप्तान ने की दूसरी बार सगाई, पहली पत्नी से हैं 5 बच्चे, जानें पूरी डिटेल

साल 2009 में स्कॉटलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले इस बल्लेबाज ने 111 वनडे मैचों में कुल 2356 रन बनाए हैं

Edited By : India.com Staff |Nov 13, 2020, 02:33 PM IST

Published On Nov 13, 2020, 02:33 PM IST

Last UpdatedNov 13, 2020, 02:33 PM IST

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team) के कप्तान असगर अफगान (Asghar Afghan) दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दरअसल, मिडिल ऑर्डर बैट्समैन असगर ने दूसरी बार सगाई की है. यह उनकी दूसरी शादी होगी क्योंकि इससे पहले उनकी पहली पत्नी से 5 बच्चे हैं.

32 साल के असगर ने 111 वनडे में 1 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

32 वर्षीय असगर अफगानिस्तान के सफलतम कप्तानों में से एक हैं. उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अफगानिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. साल 2009 में स्कॉटलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले असगर ने 111 वनडे मैचों में कुल 2356  रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 12 अर्धशतक शामिल है.

आयरलैंड के खिलाफ साल 2010 में टी20 इंटरनेशनल में कदम रखने वाले असगर ने 69 टी20 मैचों में अब तक कुल 1248 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए. असगर ने भारत के खिलाफ साल 2018 में टेस्ट मैचों में डेब्यू किया. ये अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच था जो बैंगलोर में खेला और सिर्फ 2 दिन में ही खत्म हो गया था. इसके बाद से असगर ने 4 टेस्ट मैचों में कुल 249 रन जुटाए हैं जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है.

अफगानिस्तान के एक सीनियर जर्नलिस्ट ने दी सगाई की जानकारी 

असगर अफगान की दूसरी सगाई की जानकारी अफगानिस्तान के एक सीनियर जर्नलिस्ट ने दी है. इब्राहिम अहमद ने ट्वीट किया, ‘अफगानिस्तान के नेशनल क्रिकेट टीम के कप्तान असगर अफगान ने दूसरी बार सगाई की है. उनकी पहली पत्नी से 5 बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा भी है. कप्तान को दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं.’

26 दिसंबर 1987 में अफगानिस्तान के काबुल में जन्मे दाएं हाथ के बल्लेबाज असगर ने 27 फर्स्ट क्लास मैचों में 5 शतक और 6 अर्धशतक सहित कुल 1679 रन बनाए हैं.

Editor's Pick