मोहम्मद नबी का ये अंदाज आपका दिल जीत लेगा, यकीन न हो तो देख लें ये वायरल Video

अफगानिस्तान की टीम मैदान पर अपने शानदार खेल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन तो कर ही रही है। साथ ही फैंस की खिलाड़ियों से मिलने की ख्वाहिश को भी पूरा कर रही है।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 31, 2022, 06:22 PM IST

Published On Aug 31, 2022, 06:22 PM IST

Last UpdatedAug 31, 2022, 06:22 PM IST

Twitter/@zaaabbiiii

एशिया कप में भले ही भारत और पाकिस्तान टीम का जलवा देखने को मिल रहा हो लेकिन एक टीम ऐसी भी है जो न केवल अपने खेल से बल्कि अपने व्यवहार से भी सभी का दिल जीत रही है। ये टीम है अफगानिस्तान जो पहले मैच में श्रीलंका और फिर दूसरे मैच में बांग्लादेश को हराने के साथ ही सुपर-4 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

अफगानिस्तान की टीम मैदान पर अपने शानदार खेल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन तो कर ही रही है। साथ ही फैंस की खिलाड़ियों से मिलने की ख्वाहिश को भी पूरा कर रही है। इस बीच अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी का एक फैंस से मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दरअसल, एशिया कप को देखने के लिए पूरी दुनिया से क्रिकेट फैंस UAE पहुंचे हैं जिनमें अफगानिस्तान के फैंस भी शामिल हैं। ये फैंस अपने चहेते क्रिकेटर से मिलने के लिए भरसक कोशिश कर रहे हैं जिनमें से कुछ कामयाब भी हो जा रहे हैं। ऐसे ही एक अफगानिस्तान के बुजुर्ग फैन को मोहम्मद नबी से मिलने का मौका मिला।

बांग्लादेश को 7 विकेट से पटखनी देने के बाद नबी ने इस बुजुर्ग अफगान महिला से मुलाकात की। इस महिला फैन के जज्बे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह व्हीलचेयर की मदद से मैदान के अंदर पहुंची और मिलते ही नबी के माथे को चूम लिया। इस मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

Editor's Pick