...अब अफगानिस्तान भी कर सकेगा इंटरनेशनल मैचों का आयोजन, जानें पूरी डिटेल

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने अत्याधुनिक स्टेडियम के निर्माण के लिये रविवार को काबुल के अलोखैल क्षेत्र में दो एकड़ से अधिक जमीन आवंटित की

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 22, 2020, 09:12 AM IST

Published On Dec 22, 2020, 09:12 AM IST

Last UpdatedDec 22, 2020, 09:12 AM IST

The state-of-the-art stadium will host 35,000 spectators © Afghanistan Cricket Board@acb twitter

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने निकट भविष्य में अपने यहां इंटरनेशनल मैचों के आयोजन की उम्मीद जताई है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे क्रिकेट स्टेडियम के लिए जमीन मिल गया है। इसकी घोषणा अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के प्रमुख फरहान युसुफजई ने की। अफगानिस्तान अब तक अपने ‘घरेलू’ मैच भारत में खेलता रहा है।

India vs Australia Boxing Day Test: जो बर्न्स करेंगे ओपनिंग, विल पुकोवस्की को करना होगा इंतजार

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने अत्याधुनिक स्टेडियम के निर्माण के लिये रविवार को काबुल के अलोखैल क्षेत्र में दो एकड़ से अधिक जमीन आवंटित की।

युसुफजई ने ‘क्रिकबज’ से कहा, ‘इस मैदान के निर्माण के बाद हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी कर पाएंगे तथा हमारे लोग राजधानी काबुल के केंद्र में स्थित अपने स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को खेलते हुए देखेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘काबुल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम तैयार किया जाएगा। मैं राष्ट्रपति का विशेष आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमेशा क्रिकेट के विकास का समर्थन किया और हमारे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।’

श्रीलंका दौरे पर इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजी सलाहकार होंगे जैक्स कैलिस

कुछ साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्यता हासिल करने के बाद अफगानिस्तान अपने घरेलू मैचों का आयोजन तटस्थ स्थल भारत में आयोजित करता रहा है। भारत में उसने अपने अधिकतर मैच देहरादून और ग्रेटर नोएडा में खेले हैं।

Editor's Pick